{"_id":"6a5143beabf7292c3c01d0c5","slug":"street-vendors-protested-against-the-council-administration-on-hospital-road-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94084-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अस्पताल मार्ग पर रेहड़ी संचालकों ने परिषद प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अस्पताल मार्ग पर रेहड़ी संचालकों ने परिषद प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के अस्पताल मार्ग पर रेहड़ी व ठेली संचालकों ने परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा परिषद द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने को कार्यवाही को गलत करार दिया है। रेहड़ी संचालकों ने परिषद प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप भी लगाया है। वहीं परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सही बतलाया है। अधिकारियों का कहना है इससे जाम को बढ़ावा मिलता है।
शुक्रवार को नागरिक अस्पताल मार्ग पर रेहड़ी, ठेली संचालकों ने परिषद की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर हल्ला बोला। तथा परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। रेहड़ी संचालकों का आरोप है कि जब परिषद को अपनी योजनाओं को पूरा करना होता है तो उनका सहयोग लिया जाता है। उनको रोजगार के लिए बैंकों से कर्जा दिलवा डाला। जिसकी किश्तों को जमा करने के लिए पैसा कहां से लेकर आएं।
नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि अस्पताल मार्ग पर रेहड़ी लगाने वालों के लिए अनाज मंडी के अंदर स्थान निर्धारित किया हुआ है। यह मार्ग अति संवेदनशील है। जहां पर नागरिक अस्पताल होने के कारण रोगियों का आना जाना लगा रहता है। उक्त मार्ग को खाली कराकर रखना अत्यंत जरूरी है।