फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strategy of BJP, Aam Aadmi Party and Congress on the political pitch of Lok Sabha elections

Delhi: सियासत की जमीन पर... भाजपा ने लगाई छलांग, आप का थमा ताप, कांग्रेस कमरे में

Sat, 30 Mar 2024 04:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Mar 2024 04:02 AM IST
सार

मतदान से करीब 50 दिन पहले दिल्ली में भाजपा ने चुनावी छलांग लगा दी है। सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के साथ भाजपा ने प्रचार अभियान भी लांच कर दिया है। वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत हिस्से में आईं चार सीटों से प्रत्याशी घोषित करने व चुनावी अभियान शुरू करने के बाद आप की चुनावी तपिश धीमी पड़ गई है।

विज्ञापन
Strategy of BJP, Aam Aadmi Party and Congress on the political pitch of Lok Sabha elections
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सियासी पिच पर भाजपा, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस की रणनीति में अभी बड़ा फासला है। मतदान से करीब 50 दिन पहले दिल्ली में भाजपा ने चुनावी छलांग लगा दी है। सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के साथ भाजपा ने प्रचार अभियान भी लांच कर दिया है। वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत हिस्से में आईं चार सीटों से प्रत्याशी घोषित करने व चुनावी अभियान शुरू करने के बाद आप की चुनावी तपिश धीमी पड़ गई है। इसकी जगह पार्टी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तरफ खुद को मोड़ दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस अभी बंद कमरों में रणनीति तय कर रही है। पार्टी की ओर से अलग-अलग विंग गठित करने के साथ प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन जारी है। माना जा रहा है कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही कांग्रेस का अभियान जोर पकड़ेगा। पेश है अमर उजाला संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट...

विज्ञापन


भाजपा के चुनावी अभियान ने पकड़ा जोर
भाजपा ने फिलवक्त सातों लोकसभा सीटों के घोषणा पत्र तैयार करने के लिए प्रत्याशियों को मैदान में उतार रखा है, जबकि इससे पहले सातों प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने की सूरत में 100 दिन की कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। प्रत्याशियों के साथ भाजपा पदाधिकारी अभी से दिल्ली की सड़कों की खाक छान रहे हैं। नुक्कड़ सभा, पदयात्रा व परिचय बैठकों की सीरीज के सहारे भाजपा दिल्ली की सियासी तपिश बढ़ा रही है। आगे चुनाव नजदीक आने पर प्रचार अभियान में तेजी आएगी।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि कोशिश हर मतदाता तक पहुंचने की है। उधर, प्रदेश स्तर पर शुक्रवार भाजपा ने अपना चुनाव कार्यालय भी खोल दिया है। यहां से पल-पल की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ में जरूरत के हिसाब से चुनावी रणनीति में बदलाव भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप का फोकस केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध पर
आप का चुनावी अभियान अभी थमा हुआ है। पार्टी का पूरा फोकस मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करना है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इसी मकसद से 31 मार्च को रामलीला मैदान में बुलाई गई रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्टी का मानना है कि अभी चुनाव दूर है। हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री की ईडी की गिरफ्तारी को बेनकाब करना है। सभी पदाधिकारी इस वक्त 31 मार्च को होने वाली रैली को कामयाब बनाने में लगे हुए हैं। चुनाव नजदीक आने पर अभियान जोर पकड़ेगा।

दिलचस्प यह कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले आप ने गठबंधन के समझौते के तहत आई चार सीटों के उम्मीदवार घोषित करने के साथ चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद रणनीति बदल दी है।

कांग्रेस नहीं कर सकी तीनों सीटों पर नाम घोषित
दोनों दलों की तुलना में कांग्रेस अभी चुनावी तैयारियों में पिछड़ी हुई है। आलम यह है कि पार्टी हिस्से में आई तीनों सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित नहीं कर सकी है। इसकी जगह पार्टी अभी प्रत्याशियों के नाम तय करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही, बीते दिनों प्रदेश की अपनी अलग-अलग इकाइयों के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। वहीं, सोशल मीडिया विंग का भी फिर से गठन किया गया है। इससे उसके अपने नेता व कार्यकर्ता हैरान हैं।

भाजपा उम्मीदवारों को जवाब देने की जगह वह घर बैठकर पार्टी के प्रत्याशी का इंतजार कर रहे हैं। जिन सीटों पर आप के उम्मीदवारों को समर्थन करना है, उनके लिए भी अभी पार्टी ने स्पष्ट निर्देश नहीं दिए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि तैयारी पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी अपने-अपने इलाके में पहले दौर का अभियान चला चुके हैं।

लोकसभा सीट और प्रत्याशी
नई दिल्ली
बासुरी स्वराज (भाजपा)
सोमनाथ भारती (आप)

पूर्वी दिल्ली
हर्ष मल्होत्रा (भाजपा)
कुलदीप कुमार (आप)

दक्षिणी दिल्ली
रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा)
सहीराम (आप)

पश्चिमी दिल्ली
कमलजीत सहरावत (भाजपा)
महाबल मिश्रा (आप)

उत्तर पूर्व
मनोज तिवारी (भाजपा)
घोषित नहीं (कांग्रेस)

चांदनी चौक
प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा)
घोषित नहीं (कांग्रेस)

उत्तर पश्चिमी दिल्ली
योगेंद्र चांदोलिया (भाजपा)
घोषित नहीं (कांग्रेस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed