फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strategy made to end terrorist-narco-gangster nexus

Strategy: आतंकी-नारको-गैंगस्टर गठजोड़ खत्म करने के लिए बनाई रणनीति, गृहमंत्री के आदेश पर सभी एजेंसियां अलर्ट

Thu, 31 Jul 2025 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 05:24 AM IST
सार

सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस गठजोड़ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को एक-दूसरे को तुरंत सूचनाएं आदान-प्रदान करनी होंगी। साथ ही कहा कि सभी एजेंसियों को एक-साथ काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

विज्ञापन
Strategy made to end terrorist-narco-gangster nexus
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकी-नारको-गैंगस्टर गठजोड़ को खत्म करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां अपने पोर्टल पर दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को एक्सेस देंगी। दिल्ली में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के हुए राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मलेन में ये फैसला हुआ था। 

विज्ञापन


सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस गठजोड़ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को एक-दूसरे को तुरंत सूचनाएं आदान-प्रदान करनी होंगी। साथ ही कहा कि सभी एजेंसियों को एक-साथ काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सम्मेलन में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बेहतर तालमेल की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन


आईबी के दिल्ली में पिछले साल हुए इस राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में देश की सुरक्षा एजेंसियों के सभी अधिकारियों समेत सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें सामूहिक रूप से कहा गया कि आतंकी-नारको व गैंगस्टर का गठजोड़ बड़े स्तर पर बन गया है और ये राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हो चुके हैं। तीनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे से जुड़ चुके हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ यह गठजोड़ देश के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि देश की सभी एजेंसियों व पुलिस को एक साथ काम करने की जरूरत है। केंद्रीय गृहमंत्री ने भी इस बात पर जोर दिया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर एक साथ काम करें और सभी एजेंसियोंं को एक दूसरे की तकनीक के बारे में अवगत कराना चाहिए। सभी एजेंसियां अपने पोर्टल पर दूसरी एजेंसियों को एक्सेस देंगी। सम्मेलन में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा समेत दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed