फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   STF Gujarat arrested a youth with two hand grenades in Faridabad

आतंकी है अब्दुल रहमान?: फरीदाबाद में एसटीएफ की टीम ने युवक को पकड़ा, दो ग्रेनेड बरामद; पूछताछ के बाद साथ ले गई

Sun, 02 Mar 2025 08:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 02 Mar 2025 08:57 PM IST
सार

एसटीएफ गुजरात और हरियाणा की संयुक्त टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक के आतंकी होने का शक है। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
STF Gujarat arrested a youth with two hand grenades in Faridabad
एसटीएफ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) गुजरात और हरियाणा की संयुक्त टीम ने पाली गांव के पास पैदल जा रहे अब्दुल रहमान (19) को हिरासत में लिया है। युवक के आतंकी होने का शक है। अपनी सूचना के आधार पर गुजरात एसटीएफ यहां पहुंची और सड़क पर पैदल जा रहे युवक को काबू किया। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। कुछ देर यहीं सड़क किनारे खाली प्लॉट में पूछताछ करने के बाद एसटीएफ टीम युवक को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


इस बारे में फरीदाबाद पुलिस की ओर से औपचारिक सूचना नहीं दी जा रही। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें इस बारे में एसटीएफ की ओर से कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है, ऐसे में हम इस पर कुछ नहीं कह सकते। गुजरात एसटीएफ की टीम को एक कथित आतंकी की सूचना मिली थी। टीम उसके मोबाइल की लोकेशन के अनुसार पीछा करते हुए एसटीएफ मुख्यालय गुरुग्राम में संपर्क किया।

विज्ञापन

दो हैंड ग्रेनेड मिले
फरीदाबाद का एरिया होने के चलते एसटीएफ पलवल की टीम को सहयोग के लिए निर्देश मुख्यालय से मिले। एसटीएफ गुजरात और पलवल की संयुक्त टीम फरीदाबाद के पाली एरिया में पहुंची। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने सड़क किनारे पैदल जा रहे संदिग्ध युवक को रोका। उसे पास के खाली प्लॉट में ले जाकर बैठाया और पूछताछ की गई। तलाशी में युवक के पास से दो हैंड ग्रेनेड मिले।

एसटीएफ टीम युवक को अपने साथ ले गई
हैंड ग्रेनेड देखकर एसटीएफ टीम के भी होश उड़ गए, तभी बम निरोधक दस्ते को यहां बुलाया गया। युवक की पहचान यूपी फैजाबाद के मिल्कीपुर निवासी अब्दुल रहमान (19) के तौर पर हुई। सूचना मिली तो फरीदाबाद पुलिस की टीमें भी यहां पहुंची। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन एसटीएफ टीम अपने स्तर पर ही कुछ देर तक युवक से पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई।

आरोपी रविवार को ही फरीदाबाद पहुंचा था
वहीं, इतनी संख्या में पुलिस की गाड़ियां देखकर आस-पास काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को वहां भीड़ को लगभग 100 मीटर दूर रोकने के लिए लगाया गया, ताकि भीड़ के वहां आने से कोई अफरातफरी वाला माहौल न बन जाए। एसटीएफ सूत्रों की मानें तो आरोपी रविवार को ही फरीदाबाद पहुंचा था, लेकिन वो हैंड ग्रेनेड लेकर यहां किस लिए आया था। इसका पता पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed