फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stephens College gets its first woman principal after 145 years

Delhi NCR News: 145 साल बाद स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्राचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्राचार्य की कमान सौंपी है। कंप्यूटर साइंस और शोध प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली प्रो.सुसान एलियास को सेंट स्टीफंस कॉलेज का 14वां प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वह एक जून से कॉलेज में प्राचार्य का कार्यभार संभालेंगी। कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की। प्रो. सुसान एलियास अब प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी, जिनके कार्यकाल विस्तार को लेकर कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते कॉलेज में प्राचार्य का पद लंबे समय से खाली था। प्रो. एलियास के पास तीन दशक से अधिक का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारत के कई प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और रिसर्च संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह जनवरी से मई 2026 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी(उत्तर प्रदेश) में समकुलपति (रिसर्च) के पद पर कार्यरत थीं। मालूम हो कि वर्ष 1881 में स्थापित सेंट स्टीफंस कॉलेज देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed