{"_id":"5de841248ebc3e54d238e86f","slug":"step-out-at-night-to-overcome-women-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को डर से उबारेगा ‘स्टेप आउट एट नाइट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को डर से उबारेगा ‘स्टेप आउट एट नाइट’
Thu, 05 Dec 2019 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राजधानी में पहली बार अजमल खां रोड, करोल बाग में दो दिवसीय महिला रात्रि उत्सव ‘स्टेप आउट एट नाइट’ का बृहस्पतिवार से आयोजन होने जा रहा है। रात में डर से लड़ने का संदेश देने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम यह कार्यक्रम करेगा। फेस्टिवल का आयोजन विशेष रूप से महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
करोल बाग के सबसे व्यस्त रहने वाले मार्ग को वाहन रहित जोन में शामिल करने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए रंगोली से सजाया और अब यहां पर दिल्ली का पहला रात्रि उत्सव किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगमायुक्त वर्षा जोशी ने कहा कि राजधानी में महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। यदि महिलाएं ही अपने शहर को सुरक्षित बनाने के लिए आगे आएं तो वह खुद भी सुरक्षित रख सकती है। महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं, लेकिन एकजुट होकर डर का सामना करने से रात के समय भी महिलाएं अपने घरों से बाहर निकल सकेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी सोच को बढ़ावा देने के लिए यह फेस्टिवल करने की योजना बनाई गई है। यहां महिलाओं के लिए शॉपिंग, खानपान और डांस फेस्टिवल के साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, राजस्थान का घूमर नृत्य, गुजरात का डांडिया, महाराष्ट्र का लावणी लोक नृत्य, मणिपुर का थांग टा नृत्य, शेर नृत्य और सूफी डांस समेत अन्य लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी।
इसके साथ ही यहां पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निगम विद्यालयों की प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।