{"_id":"65899c820b41b3069402d5da","slug":"step-father-tried-to-misdeed-12-year-old-girl-after-stealing-money-in-bulandshahr-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बना पिता: सौतेले बाप ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, बेटी ने जेब से चुराए थे सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा बना पिता: सौतेले बाप ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, बेटी ने जेब से चुराए थे सौ रुपये
Mon, 25 Dec 2023 08:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:45 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में सौतेला पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बेटी ने पिता की जेब से 100 रुपये चुरा लिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में 12 वर्षीय एक बच्ची को अपने सौतेले पिता की जेब से 100 रुपये चुराने की ऐसी सजा मिली कि बच्ची उसे जीवन भर नहीं भूल पाएगी। आरोप है कि सौतेले पिता ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 10 वर्ष पहले झारखंड की एक महिला से शादी कर ली थी। शादी के दौरान महिला की करीब दो वर्ष की एक बेटी भी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब पीड़िता की मां गोशाला में काम करने गई थी तो बेटी ने अपने सौतेले पिता की जेब से सौ रुपये चुरा लिए। शराब के नशे में धुत सौतेले पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता बमुश्किल अपने बाप के चंगुल से छूटकर बाहर भाग गई। इसके बाद शाम को जब पीड़िता की मां घऱ लौटी तो उसने पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पीड़िता का मेडिकल कराया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन