{"_id":"5efa75338ebc3ea179110fbe","slug":"states-do-not-need-shramik-special-trains-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की जरूरत नहीं: रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की जरूरत नहीं: रेलवे
Tue, 30 Jun 2020 04:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने कोविड केयर कोच का जायजा लिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की तरफ से अब रेलवे को श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग करीब करीब बंद हो गई है। मंगलवार को एक भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी। हालांकि रेलवे का कहना है कि राज्य सरकार अगर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग करता है तो 24 घंटे के भीतर प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को रेल मंत्रालय की तरफ आयोजित ऑन लाइन प्रेस कान्फ्रेंस में प्रवक्ताओं ने कहा कि मंगलवार के लिए कोई भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन निर्धारित नहीं है। सोमवार को कर्नाटक से सिर्फ एक श्रमिक ट्रेन चलाने की मांग थी। सोमवार को यह ट्रेन बंगलूरू से मुजफ्फरपुर के लिए चलाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 1 मई से अब तक 4,596 श्रमिक ट्रेनें संचालित की गई, जिससे 64 लाख के करीब श्रमिकों को घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
रेलवे के प्रवक्ताओं ने बताया कि नियमित ट्रेनों का संचालन तो बंद है, लेकिन रेलवे ट्रैक पर चल रही दो सौ से अधिक स्पेशल ट्रेन से पूर्वांचल से मजदूर औद्योगिक शहरों की तरफ वापस जा रहे है। प्रतिदिन इन स्पेशल ट्रेन से 20.22 करोड़ रुपये प्रतिदिन रेलवे को आय है। पंद्रह जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 80 प्रतिशत सीट फुल है। कोविड केयर कोच के संबंध में प्रवक्ताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश के मऊ में 20 जून से भर्ती किए गए 59 रोगियों में से 56 को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
उधर, आनंद विहार स्थित कोविड केयर कोच का उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सोमवार को जायजा लिया। खुद उन्होंने हर कोच में पहुंचकर यह देखा कि ऑक्सिजन सिलेंडर की इंतजाम है या नहीं। इसके साथ बेड पर साफ चादर बिछाया गया है या नहीं। जायजा लेने के बाद महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया है। राज्य सरकार जब चाहे मरीजों को कोविड केयर कोच में भर्ती करा सकती है। डॉक्टरों की टीम भी तैयार है। मरीज के पहुंचते ही इलाज के साथ ही उसे रेलवे की तरफ खाना भी मुफ्त दिया जाएगा।
दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे शेड में कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 32 मरीजों को रेलवे द्वारा तैयार आइसोलेशन कोच में भर्ती किया गया था। इसमें 9 मरीज ठीक होकर घर चले गए है। आपात स्थिति के लिए इस सेंटर को नजदीक महावीर अस्पताल से जोड़ा गया है।