फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   start prepartion to make Gurgaon first Smart City.

गुड़गांव बनेगा पहली स्मार्ट सिटी, तैयारी शुरू

Mon, 01 Dec 2014 08:47 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
start prepartion to make Gurgaon first Smart City.

गुड़गांव को देश की पहली स्मार्ट सिटी (डिजिटल सिटी) बनाने की तैयारी चल रही है। हाइटेक इंडिया की देखरेख में गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनाने का फाइनल ब्लूप्रिंट तकरीबन तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन गुड़गांव ने भी स्पष्ट कर दिया है कि इस शहर में स्मार्ट सिटी बनने की पूरी क्षमता है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी का ब्लूपि्रंट बनाने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक देश के तीन शहरों को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। इसमें इलाहाबाद, अजमेर और विशाखापट्टनम के नाम शामिल हैं। इस बारे में गत 22 नवंबर को दिल्ली में यूएसए-इंडिया बिजनेस ग्रुप का सेमीनार भी हो चुका है।
विज्ञापन


अगर गुड़गांव से इन तीनों शहरों की तुलना की जाए तो यह साफ दिखता है कि गुड़गांव स्मार्ट सिटी के सबसे ज्यादा नजदीक है। हाइटेक इंडिया के प्रेसीडेंट प्रदीप यादव बताते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से गुड़गांव इन शहरों से बेहतर है। गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनाने में इन शहरों से काफी कम खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि डिजिटल स्मार्ट सिटी का फाइनल ब्लूप्रिंट तैयार है। जल्द ही इसे केंद्र और हरियाणा सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ब्लूप्रिंट के बारे दोनों सरकारों को जानकारी है।

स्मार्ट सिटी बनाने का क्या है प्लान

start prepartion to make Gurgaon first Smart City.

गुड़गांव को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव है। गुड़गांव में फाइवर कनेक्टिविटी भरपूर है। यहां 3जी भी है। अगले वर्ष तक गुड़गांव के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी सेवा के शुरू होने की संभावना है। यहां मूलभूत सुविधाएं भी आधुनिक स्तर पर हैं।

स्मार्ट सिटी के ब्लूप्रिंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव ने कहा कि इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही इस बारे में ठोस नजीता सामने आएगा।

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर दो प्रकार की कमेटियां भी ब्लूप्रिंट में प्रस्तावित हैं। पहली कमेटी टेक्निकल वर्किंग कमेटी होगी वहीं दूसरी स्टेरिंग कमेटी होगी। पहली कमेटी में तकनीकी लोगों को शामिल किया जाएगा और दूसरी कमेटी केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

स्मार्ट सिटी के लिए ब्लूप्रिंट में 12 किलोमीटर का सर्कल चिन्हित किया गया है। जिसका केंद्र बिंदु सिग्नेचर टॉवर होगा। इस सर्कल के रेडियस में एमजी रोड, सिरहौल टोल प्लाजा से खेड़कीदौला टोल प्लाजा, डीएलएफ गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, साइबर सिटी, पालम विहार और ओल्ड डीलएलएफ का क्षेत्र आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed