फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stadium and residential sports facility centre will be built for special children: Ashish Sood

विशेष बच्चों के लिए बनाएंगे स्टेडियम व रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स फैसिलिटी केंद्र : आशीष सूद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया स्पेशल ओलंपिक्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को मैत्रेयी कॉलेज में स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में देशभर से आए दिव्यांग प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर सूद ने कहा कि इन विशेष बच्चों ने आज इस कार्यक्रम में जिस उत्साह और उमंग के साथ मार्च पास्ट किया यह वास्तव में उनका हीरो मोमेंट है।
इस अवसर पर सूद ने कहा, हम सबके लिए प्रेरणा है कि जिन बच्चों को समाज कभी उपेक्षित मानता था, वहीं आज अपनी मेहनत, सीखने की लालसा और संकल्प से अंतरराष्ट्रीय खेलों के मंच पर पहचान और सम्मान पा रहे हैं। उनकी वजह से देश का नाम रोशन हो रहा हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि दिल्ली सरकार विशेष बच्चों की सतत कोचिंग के लिए स्टेडियम और रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स फैसिलिटी विकसित करेगी। पीेएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता का पूरा ध्यान है कि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। खेल की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने खेल सामग्री पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जिससे खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा की स्पेशल ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है बल्कि यह रेजिलिएंस, सेल्फ-बिलीफ और स्वास्थ्य निर्माण का भी माध्यम है। खिलाड़ियों की भलाई के लिए स्पेशल स्पाइस और डेंटल चेकअप जैसी पहल भी सराहनीय हैं। हाल ही में देश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 29 पदक जीतकर यह सिद्ध किया है कि भारतीय प्रतिभा असीमित है। इस यात्रा में स्पेशल ओलंपिक भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है जिसने खेलों के माध्यम से इन्क्लूजन और कॉन्फिडेंस की नई परंपरा स्थापित की है। यह खेल प्रतियोगिता स्पेशल ओलंपिक्स भारत दिल्ली की तरफ से खेल प्राधिकरण (एसएआई) और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed