फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SSC paper leak case, 14th day students strike

एसएससी पेपर लीक का मामला, 14वें दिन भी नहीं हिले छात्र

Tue, 13 Mar 2018 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
SSC paper leak case, 14th day students strike
ssc protest - फोटो : अमर उजाला

एसएससी पेपर लीक मामले में अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के पूरे दो सप्ताह सड़क पर बीत गए हैं। सोमवार को 14वें दिन भी छात्र सीजीओ कांप्लेक्स के पास एसएससी मुख्यालय के सामने मांगों को लेकर अड़े रहे।

विज्ञापन


लगातार आंदोलन कर रहे अधिकतर छात्रों का अब स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है, इसके बावजूद छात्र न्याय की इस लड़ाई में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। छात्र उम्मीद जता रहे हैं कि जो नागरिक देश के प्रति ईमानदार हैं, वह उनके आंदोलन को सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


14 दिनों के आंदोलन में छात्र मांगे मनवाने के लिए अब तक एसएससी का श्राद्ध और तेरहवीं कर चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं

SSC paper leak case, 14th day students strike
ssc protest - फोटो : अमर उजाला
एसएससी के पेपर लीक के विरोध में सभी परीक्षाओं को रद्द करने और लीक हो चुके पेपर की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

हरियाणा के छात्र अभिजीत ने कहा कि आंदोलन को उनके परिजनों का भी सहयोग मिल रहा है। जब तक एसएससी प्रकरण की संपूर्ण सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लेंगे। 

वहीं छात्रों ने एसएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके समर्थन में अब तक कई पार्टियों के नेता आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने बातों के अलावा फिलहाल कुछ नहीं किया है। छात्रों ने कहा कि हमें हर उस शख्स से इस आंदोलन को सहयोग देने की उम्मीद है, जो न्यायप्रिय हैं और देश के प्रति ईमानदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed