फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SRCC Business Conclave 2025 to be held from 6th to 8th March

Delhi: एसआरसीसी का बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 कल से, 6 से 8 मार्च तक किया जाएगा आयोजित

Wed, 05 Mar 2025 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Mar 2025 07:53 AM IST
सार

कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख वक्ताओं और पैनलिस्टों का एक प्रभावशाली समूह शामिल होगा। यह मंच छात्रों को व्यापार जगत की नवीनतम प्रवृत्तियों और विकास को सीखने और उनके प्रभाव को समझने का अवसर प्रधान करेगा। कॉन्क्लेव में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है।

विज्ञापन
SRCC Business Conclave 2025 to be held from 6th to 8th March
SRCC - फोटो : SRCC

विस्तार

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) का वार्षिक प्रमुख आयोजन एसआरसीसी बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 6 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसकी थीम, नेतृत्व, युवा, नारी शक्ति, एआई, और टेक्नोलॉजी की तरफ से समृद्ध और सशक्त भारत बनाना है। 

विज्ञापन


यह थीम मौजूदा समय के डिजिटल और नवाचार-प्रधान युग में देश की भूमिका को रेखांकित करती है। इस विषय के तहत छात्र अपने नेतृत्व कौशल को निखार सकते है। साथ ही, नई तकनीकों के माध्यम से सामाजिक बदलाव की समझ सकते है और एक शसक्त देश के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख वक्ताओं और पैनलिस्टों का एक प्रभावशाली समूह शामिल होगा। यह मंच छात्रों को व्यापार जगत की नवीनतम प्रवृत्तियों और विकास को सीखने और उनके प्रभाव को समझने का अवसर प्रधान करेगा। कॉन्क्लेव में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्क्लेव के मुख्य आकर्षणों में से एक है स्टार्टअप कॉन्क्लेव, जो नवप्रवर्तकों को अपने विचार प्रस्तुत करने और अनुभवी निवेशकों के साथ नेटवर्किंग करने का मंच प्रदान करता है। यह एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र है, जहां स्टार्टअप्स उद्योग विशेषज्ञों, व्यापार अधिकारियों, एंजेल निवेशकों और व्यक्तिगत मेंटर्स से जुड़ सकते हैं, जिससे उद्यमिता की भावना को बढ़ावा मिलता है। 

इस दौरान प्रमुख वक्ताओं के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उपाध्यक्ष हरिवंश, उतर प्रदेश में प्रमुख शासन सचिव मनोज कुमार सिंह, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक सुंदररमन आर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।


आठ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी 
कॉन्क्लेव के तहत आठ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो छात्रों की क्षमता को चुनौती देंगी और उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी। इनमें श्रीराम केस प्रतियोगिता, इंडियन सिलिकॉन वैली, द बिग शॉ (आर) टी, पॉलिसी (के) नाइट्स, एंथ्रोपोस (के) पिटल, मार्केट मैनिया, सस्टेनअप और माएस्ट्रोः द बेस्ट मैनेजर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed