फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   spy cam in girls hostel noida case.

गर्ल्स हॉस्टल में पुरुषों के प्रवेश पर लगी रोक

Sat, 20 Sep 2014 03:25 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
spy cam in girls hostel noida case.

नोएडा के गर्ल्स कॉलेज के बाथरूम में हिडन कैमरा पाए जाने के मामले में जेएसएस प्रबंधन ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं।

विज्ञापन


इनमें कमरों की समय-समय पर जांच के अलावा हॉस्टल में पुरुषों के प्रवेश पर रोक शामिल है। उधर, घटना के विरोध में एबीवीपी ने संस्थान को ज्ञापन सौंपा।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 स्थित जेएसएस कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरे का मामला सामने आया था। इस संबंध में छात्रों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की मांगें मानने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। अब गर्ल्स हॉस्टलों के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन

कोई भी पु‌रुष नहीं कर कर पाएगा एंट्री

spy cam in girls hostel noida case.

हॉस्टल पुरुषों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। साथ ही तय किया है कि बाहर से हॉस्टल में कार्य करने के लिए आने वाले कर्मचारियों के साथ हमेशा एक लेडी गार्ड मौजूद रहेगी।

उधर छात्र संगठन एबीवीपी ने इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इसमें महिला सुरक्षा को देखते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। एबीवीपी के महानगर मंत्री रोहित कुमार ने कहा कि दोषियों कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

अब भी सहमी हैं छात्राएं
बॉथरूम में हिडन कैमरा मिलने के बाद अभी तक छात्राएं दहशत में हैं। डर है कि कहीं और किसी जगह कैमरा न लगा हो। छात्राएं बाथरूम का इस्तेमाल करते हुए बेहद चौकन्नी हैं।

छात्राओं के मुताबिक यदि एक बाथरूम में कैमरा हो सकता है तो कहीं और भी हो सकता है। जेएसएस के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बीके गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सभी मांगों को मान लिया गया है। साथ ही जांच में पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए कॉलेज प्रबंधन प्रतिबद्ध है।

गर्ल्स हॉस्टल के गेट पर रहेगी ‘तीसरी नजर’

spy cam in girls hostel noida case.

जेएसएस कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में खुफिया कैमरा पाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में भी हलचल मच गई। कासना पुलिस ने शुक्रवार को गर्ल्स हॉस्टलों में जाकर वार्डनों को निर्देश दिए कि वहां आने वालों की जांच कराई जाए।

वहीं, कुछ कॉलेजों ने हॉस्टलों के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का फैसला लिया है, जिससे हॉस्टल में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। हरलाल कॉलेज के चेयरमैन हेमचंद बंसल का कहना है कि उन्होंने हॉस्टल की वार्डन और छात्राओं के साथ बैठक कर कहा कि अगर कोई समस्या हो तो सीधे उनसे बात की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि हॉस्टल के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुनीत आहुजा ने गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खुफिया कैमरे सार्वजनिक स्थानों पर लगने चाहिए। एनआईईटी के प्रोजेक्ट और प्लानिंग डायरेक्टर पी. पचौरी ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, एलएलबी के स्टूडेंट्स मनुज भारद्वाज, सपना अरोड़ा, निशि और रामशंकर शुक्ला ने इस मामले की निंदा की है। जबकि, बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ज्ञान प्रकाश ओझा, श्रीकांत गुप्ता और संतोष मिश्रा का कहना है कि ऐसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed