फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sporting Cricket Club won the match by six wickets

Delhi NCR News: स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीता मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
-कुनाल सांगवान के शतक और ऋषभ ड्रॉल की तेज पारी से टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिनी क्रिकेट क्लब की टीम 39.1 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जेमिनी क्रिकेट क्लब की ओर से आद्वित्य पोपली ने 58 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। वहीं, समार्थ सिंह ने 18 गेंदों में 43 रन बनाकर तेजी से रन जुटाए। प्रताप बासिस्ता ने 40 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया।

स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से ललित यादव और सुशील कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। योगेश कुमार को दो सफलता मिली। 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 31.1 ओवर में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में कुनाल सांगवान ने 90 गेंदों में शानदार 105 रन बनाए। ऋषभ ड्रॉल ने 51 गेंदों में 82 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जेमिनी क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ राय ने दो विकेट लिए। प्रताप बासिस्ता और अरुण कुमार को एक-एक विकेट मिला। मैच में शतक लगाने पर कुनाल सांगवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं ऋषभ ड्रॉल को 82 रन और एक विकेट लेने पर स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार बीसीसीआई अंपायर अंकुर जुल्का और वार्ता के खेल पत्रकार राजेश कुमार ने किए। अब अगला मुकाबला 17 मई को एसेस फार्म क्रिकेट क्लब और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed