फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spice Jet tickets worth Rs 10.50 lakh were sold by hacking the user ID of the entertainment company.

Cyber Crime : एंटरटेनमेंट कंपनी की यूजर आईडी हैक कर स्पाइस जेट के 10.50 लाख के टिकट बेचे, जांच रही नोएडा पुलिस

Fri, 19 Jul 2024 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 03:26 AM IST
सार

इस मामले में एंटरटेनमेंट कंपनी की तरफ से नोएडा साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साइबर की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Spice Jet tickets worth Rs 10.50 lakh were sold by hacking the user ID of the entertainment company.
demo

विस्तार

साइबर जालसाजों ने एंटरटेनमेंट कंपनी के लॉग इन क्रेडेंशियल (यूजर आईडी व पासवर्ड) को हैक कर एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट के 10.50 लाख रुपये के ऑनलाइन टिकट बेच दिए। इस मामले में एंटरटेनमेंट कंपनी की तरफ से नोएडा साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साइबर की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 16 ए फिल्म सिटी स्थित एंटरटेननेमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (ईएनआईएल) के एडमिन हेड नंदन नेगी की ओर से साइबर क्राइम थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक मीडिया और रेडियो का व्यवसाय करने वाली उनकी कंपनी का स्पाइस जेट एयरलाइंस के साथ समझौता हुआ था। जिसके तहत एयरलाइंस कंपनी के एफएम चैनलों पर विज्ञापन देने के लिए सहमति बनी थी। 
विज्ञापन


इसके बदले बदले एयरलाइंस कंपनी के 45 लाख का एयर टिकट कर्मचारियों और पेशेवरों के लिए बुक करने का समझौता हुआ था। जनवरी 2024 में एयरलाइंस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर कंपनी की रिपोर्ट की समीक्षा करने पर पता चला कि कंपनी की लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर 10,50,234 रुपये के विभिन्न अनाधिकृत और धोखाधड़ी वाले उड़ान टिकट बुक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई यात्रा करने वाले यात्री न कंपनी के कर्मचारी थे। न ही कंपनी से जुड़े मेहमान थे। आशंका जताई जा रही है कि जालसाजों ने बुकिंग के लिए पासवर्ड क्रैक कर इस साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया गया है। जैसे ही फिल्म सिटी स्थित कंपनी को इस फर्जीवाड़ा का पता चला तब स्पाइस जेट एयरलाइंस कंपनी की टीम को जानकारी दी। नोएडा के एसीपी साइबर विवेक रंजन राय का कहना है कि जालसाजों ने कंपनी की यूजर आईडी को हैक कर स्पाइस जेट के टिकट बेच डाले। इस मामले की जांच की जा रही है।

हैक कर बेचे गए टिकट से उड़ान भरने वाले यात्रियों की जांच शुरू

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस एंटरटेननेमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (ईएनआईएल) की यूजर आईडी और पासवर्ड हैक कर स्पाइस जेट का टिकट कराने वाले हैकर की जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में टूर एंड ट्रैवल कंपनियों को हैक करने वाले आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। वहीं इस मामले में हैक कर बेचे गए टिकट से यात्रा करने वाले लोगों की जांच शुरू हो गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्रियों ने टिकट किससे और कितने में खरीदी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं।

उधर कंपनी ने अपने स्तर से मामले की आंतरिक जांच की। जिसके बाद टिकट से यात्रा करने वाले लोगों की जानकारी, मोबाइल नंबर, आैर कुछ पासपोर्ट नंबरों की जानकारी साइबर थाने को दी गई है। साइबर क्राइम टीम तहकीकात कर रही है। पुलिस जालसाजों की ओर से इस्तेमाल की गई आईपी एड्रेस की जानकारी जुटा रही है।नोएडा के साइबर क्राइम एसीपी विवेक रंजन राय के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि ईएनआईएल का स्पाइस जेट से समझौता था।

इसी के तहत ईएनआईएल को तय समय में स्पाइस जेट के लिए विज्ञापन चलाना था। वहीं स्पाइस जेट को ईएनआईएल के लिए हवाई जहाज के टिकट की काॅरपोरेट बुकिंग करनी थी। एसीपी ने बताया कि जांच में टूर एंड ट्रैवल से जुड़ी कंपनी एजेंसियों को हैक करने वाले प्रोफेशनल हैकर्स का इसमें हाथ हो सकता है। इस तरह के हैकर्स दो तरह से कमाई करते हैं। पहले तो किसी कंपनी की यूजर आईडी पासवर्ड हैक कर हवाई टिकट को किसी के नाम पर बुक कर देते हैं। जिसके नाम पर बुकिंग होती है उससे हवाई जहाज के सामान्य टिकट का पैसा लिया जाता है। 


हालांकि हैकर्स कंपनी की आईडी व पासवर्ड से काॅरपोरेट बुकिंग कर लेते हैं। पुलिस एनसीआर में इस तरह के हुए अन्य फ्रॉड का पता लगा रही है और इसमें शामिल गिरोह की जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस मामले में एयरलाइंस कंपनी जांच में सहायता कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed