{"_id":"62bfc3160106c87ae9602100","slug":"spice-jet-plan-emergency-landing-on-delhi-igi-airport-after-fire-from-cabin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet plane Emergency Landing: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SpiceJet plane Emergency Landing: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से निकला धुआं
Sat, 02 Jul 2022 10:16 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:16 AM IST
सार
दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
विज्ञापन
विमान में केबिन से निकलता धुआं
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर में स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान के केबिन से धुआं उठता देख पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट विमान (SG-2962) को शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय वापस लैंडिंग करानी पड़ी, जब केबिन क्रू ने विमान के अंदर धुआं उठता देखा, विमान 5,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से खुद की हवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट के विमानों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहा है। 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
#WATCH | A SpiceJet aircraft operating from Delhi to Jabalpur returned safely to the Delhi airport today morning after the crew noticed smoke in the cabin while passing 5000ft; passengers safely disembarked: SpiceJet Spokesperson pic.twitter.com/R1LwAVO4Mk
— ANI (@ANI) July 2, 2022विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट विमान (SG-2962) को शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय वापस लैंडिंग करानी पड़ी, जब केबिन क्रू ने विमान के अंदर धुआं उठता देखा, विमान 5,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से खुद की हवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट के विमानों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहा है। 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।
दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की भी कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
वहीं 19 जून को ही दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई। इसके बाद विमान की आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे।