फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speed up development work, give priority to solving problems: PM Modi

Delhi : पीएम ने की दिल्ली की सीएम और भाजपा नेताओं के साथ बैठक, कहा- समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में रखें

Thu, 12 Jun 2025 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 03:42 AM IST
सार

पीएम ने निर्देश दिए कि दिल्ली में विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन
Speed up development work, give priority to solving problems: PM Modi
file pic - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली भाजपा के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसमे पीएम ने निर्देश दिए कि दिल्ली में विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में दिल्ली के नागरिकों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं और कदमों पर विस्तार से बातचीत हुई।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से जनता के बीच अधिक समय बिताने के निर्देश दिए। पीएम ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकारें एकजुट होकर कार्य करें ताकि लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की यह पहल ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार दिल्ली के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को लेकर कई योजनाओं पर काम कर रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी के साथ चार ग्रुप में फोटो कराया।

बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके सभी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद कमलजीत सहरावत, प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित उनकी टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी, महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जय भगवान यादव और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




 

‘मोदी मतलब काम पूरा होने की गारंटी’

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत तीन सांसदों ने अलग-अलग जगह प्रेस वार्ता कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। तीनों ने एक सुर में कहा कि मोदी मतलब काम पूरा होने की गारंटी। बीते 11 साल देश के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार का यह अमृतकाल गरीबों और किसानों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, और मुद्रा लोन जैसी योजनाओं का जिक्र किया। चांदनी चौक से सांसद व व्यापारी नेता प्रवीन खंडेलवाल ने इसे आर्थिक सुधारों और व्यापार सशक्तिकरण का स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि पहली बार छोटे व्यापारियों को नीति निर्माण का केंद्र बनाया गया है। 

मंत्री हर्ष ने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई दर 9.5 प्रतिशत से घटकर 3.16 प्रतिशत पर आ गई है। डिफेंस बजट में तीन गुना वृद्धि हुई है और भारत रक्षा निर्यातक देशों में अग्रणी बना है। डिजिटल इंडिया, आधार, यूपीआई और डिजिलॉकर जैसे प्लेटफॉर्म को भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed