{"_id":"64e3b3a1834dd90e18060043","slug":"special-trains-will-run-from-new-delhi-to-indore-and-ambedkar-nagar-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, नई दिल्ली से इंदौर और अंबेडकर नगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, नई दिल्ली से इंदौर और अंबेडकर नगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Tue, 22 Aug 2023 12:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:27 AM IST
सार
नई दिल्ली से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन मार्ग में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन और मथुरा स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली से इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन मार्ग में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन और मथुरा स्टेशन पर ठहरेगी। इसके अलावा रेलवे ने दो ट्रेनों को एकमा और दो को राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव दिया है।
विज्ञापन
रेलगाड़ी संख्या 09332 नई दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल 22 अगस्त को सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और रात 8:15 बजे इंदौर पहुंचेगी। वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली होगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 09333/09334 डॉ.अंबेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल चलेगी।
विज्ञापन
रेलगाड़ी संख्या 09333 डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 22 अगस्त को चलेगी। यह रेलगाड़ी डॉ. अंबेडकर नगर से दोपहर 3:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 09334 नई दिल्ली- डॉ.अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी 23 अगस्त को सुबह 7:30 बजे चलकर उसी दिन रात के 8:15 बजे डॉ.अंबेडकर नगर पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी इंदौर, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी।
विज्ञापन
रेलगाड़ी संख्या 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस और रेलगाड़ी 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को एकमा स्टेशन पर 9 सितंबर से ठहराव दिया है। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 15113/15114 गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया है।
अंडमान के लिए आईआरसीटीसी का टूर प्लान लॉन्च
मनोरम दृश्य देखने का शौक रखते है तो रेलवे के टूर पैकेज में आप अंडमान और निकोबार की सैर कर सकते है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने एमैजिंग अंडमान नाम से एक टूर पैकेज तैयार किया है जिसमें आप पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक, नील आइलैंड, रॉस आइलैंड, नॉर्थ बे जैसी जगहों को करीब से देख सकते है।पांच रात और छह दिन का यह सफर 27 सितंबर से शुरू होगा। यह एक फ्लाइट पैकेज होगा जिसमें आपको दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जाने और आने दोनों का टिकट मिलेगा।
पर्यटक पोर्ट ब्लेयर के लग्जरी क्रूज और नौकायन का सुनहरा मौका भी यात्रियों को इसी टूर पैकेज में मिलेगा। सभी यात्रियों को ट्रेवल इंश्योरेंस का भी फायदा मिलेगा। साथ ही एलटीसी का भी इस्तेमाल यात्री कर सकेंगे।आईआरसीटीसी नार्थ जोन के ज्वाइंट महाप्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि देश और विदेश की कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए टूर पैकेज के साथ ही अंडमान टूर को खासतौर से तैयार किया गया है। आप अकेले के लिए बुकिंग कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 79,900 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, दो लोगों की बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 61,800 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों की बुकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 60,100 खर्च करने होंगे। साथ में बच्चा है तो बेड सहित बुकिंग के लिए प्रति बच्चे 52,600 खर्च करने होंगे। बिना बेड की बुकिंग के लिए प्रति बच्चा 48,850 खर्च करने होंगे।