सिंहस्थ कुंभ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहस्थ कुंभ को ध्यान में रख रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 04436 हजरत निजामुद्दीन से रतलाम के लिए शुक्रवार रात के 8 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे रतलाम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04435 रतलाम से निजामुद्दीन के लिए 21 मई को चलेगी।
रतलाम से यह ट्रेन 4:20 बजे चलेगी व अगले दिन निजामुद्दीन 10 बजे पहुंचेगी। एसी स्पेशल ट्रेन आगरा छावनी, झांसी, बीना, विदीशा, बैरागढ़ व उज्जैन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। रेलवे ने एक अन्य समर स्पेशल ट्रेन वाराणसी-सूरत के बीच चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 09023 वाराणसी से सूरत के लिए 21 मई को चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात के 9:15 बजे चलेगी व 23 मई को रात के 12:25 बजे सूरत स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन बरास्ता मडवाडीह, ज्ञानपुर रोड, इलाहाबाद सिटी, सतना, कटनी, जबलपुर, भुसावल चलेगी।
आनंद विहार-जयनगर के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
एक अन्य स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-जयनगर के बीच भी चलेगी। ट्रेन संख्या 05528 आनंदविहार से जयनगर के लिए 22 व 25 मई को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात के 11:45 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 11:55 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05527 जयनगर ने आनंद विहार के लिए 21 व 24 मई को चलेगी। जयनगर स्टेशन से यह ट्रेन रात को 7:45 बजे चलेगी और अगले दिन 9:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बारंबंकी, गौंडा, अस्ती, गोरखपुर, देवरिया में ठहरेगी।