Delhi: नई दिल्ली मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए ये खास सुविधा शुरू; देने होंगे इतने रुपये
बताया जा रहा है कि इस सुविधा से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम का राजस्व का भी बढ़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह देश के किसी भी मेट्रो स्टेशन पर अपनी तरह की पहली सुविधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर अब यात्रियों को पॉड होटल की सुविधा मिलेगी। दिल्ली मेट्रो ने यह सुविधा शुरू कर दी है। 400 रुपये में छह घंटे और 600 रुपये में दिन भर के लिए यात्री पॉड होटल में ठहर सकते हैं। इस सुविधा से देशभर से दिल्ली आने वाले लोगों को लाभ होगा। वह यहां पर रुककर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं या फिर यदि एयरपोर्ट जाना है तो वह नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट लाइन पर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस सुविधा से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम का राजस्व का भी बढ़ेगा। वर्तमान में यह सुविधा अभी नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शुरू की गई है।
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के जिस क्षेत्र में यह होटल बनाया गया है उसे लीज पर दिया गया हैै। 3142 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में इसे बनाया गया है, बीते फरवरी माह में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया। मौजूदा समय इसमें 70 लोग रह सकते हैं। पूरे क्षेत्र में यह जून में तैयार होगा। तब इसमें 250 से 300 लोगों के रहने की सुविधा हो जाएगी। इसे बुकिंग डॉट कॉम, मेकमाईट्रिप, हॉस्टलवर्ल्ड और अगोडा सहित सभी प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर से बुक किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह देश के किसी भी मेट्रो स्टेशन पर बना पहला पॉड होटल है। इसमें फ्री वाईफाई और लाउंज जैसी सुविधाओं के साथ वर्क स्टेशन भी हैं। ठहरने की सुविधा के साथ कार्य करने की जगह भी है।
रोजाना 50 से 60 लोग रह रहे
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा समय पॉड होटल में औसतन रोजाना 50 से 60 लोग रह रहे हैं। लोगों को यहां पर एक मिनी थिएटर, एक पूल टेबल, एक फुटबॉल टेबल और लाउंज क्षेत्र में विभिन्न बोर्ड गेम की सुविधा भी मिलेंगी। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास है। ऐसे में पॉड होटल ऐसे लोगों के लिए है जो जिन्हें रात बिताने के लिए जगह की आवश्यकता होती है। वहीं लोग यहां पर रुककर ट्रेनों का इंतजार भी कर सकते हैं। यह मेट्रो स्टेशन इसलिए भी खास है क्याेंकि यहां पर येलो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइनों के लिए इंटरचेंज भी है।
गैर किराया राजस्व बढ़ाने पर जोर दे रहा मेट्रो...
दिल्ली मेट्रो गैर किराया राजस्व बढ़ाने के लिए अपनी संपत्तियों का इस्तेमाल कर रहा है। पॉड होटल के अलावा मेट्रो ने हाल ही में मालवीय नगर, पंजाबी बाग, आज़ादपुर और फरीदाबाद सेक्टर 20बी मेट्रो स्टेशनों पर अपनी संपत्तियों को खाद्य और कार्यालय आदि के लिए स्थान दिया है। नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर एक बैंक्वेट हॉल भी स्थापित किया है। भविष्य की संपत्ति विकास परियोजनाओं में मोहन एस्टेट मेट्रो स्टेशन पर 8,900 वर्ग मीटर में फैला एक औद्योगिक स्थान, कोहाट एन्क्लेव में 6,090 वर्ग मीटर में पार्किंग के साथ एक वाणिज्यिक स्थान, आज़ादपुर में 21,000 वर्ग मीटर में फैला कार्यालय स्थान और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के भूतल और पहली मंजिल पर लगभग 4,100 वर्ग मीटर में क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन संपत्तियों का उपयोग गैर किराया राजस्व बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
संबंधित वीडियो-
पढ़ें- Eye Care Tips: आंखों के मामले में न करें ये गलती, छिन सकती है रोशनी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ