फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Digital Lok Adalat organized for traffic challansSpecial Digital Lok Adalat organized for traffic challans

Delhi NCR News: यातायात चालानों के लिए विशेष डिजिटल लोक अदालत का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
---इस पहल का उद्देश्य लंबित चालानों को जल्दी निपटाना और प्रक्रिया को आम लोगों के लिए आसान व पारदर्शी बनाना था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को सभी जिला न्यायालय परिसरों में केवल यातायात चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लंबित चालानों को जल्दी निपटाना और प्रक्रिया को आम लोगों के लिए आसान व पारदर्शी बनाना था। इस अवसर पर दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव और डीएसएलएसए के सदस्य सचिव राजीव बंसल के मार्गदर्शन में सभी जिला न्यायालय परिसरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख न्यायाधीशों और अधिकारियों ने साकेत, कड़कड़डूमा, रोहिणी और तीस हजारी न्यायालय परिसर का दौरा कर लोक अदालत की कार्यप्रणाली और वादकारियों की समस्याओं का जायजा लिया।


विशेष लोक अदालत के लिए डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया, जो डीएसएलएसए, दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और दिल्ली यातायात पुलिस के सहयोग से तैयार हुआ है। डिजिटल पोर्टल से मामले तुरंत अपडेट होते हैं और एसएमएस द्वारा पुष्टि मिलती है, जिससे जनता को बार-बार फॉलो-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती। डीएसएलएसए के अतिरिक्त सचिव अभिनव पांडेय ने कहा कि इस पहल से न केवल यातायात चालानों के मामलों का निपटान तेज होगा। साथ ही, भविष्य में अन्य न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में डिजिटल व्यवस्था लागू करने का उदाहरण भी तैयार होगा। लोगों और न्यायालय स्टाफ ने इस डिजिटल प्रक्रिया को पारंपरिक प्रणाली की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आसान बताया। सभी न्यायालय परिसरों में भीड़भाड़ रोकने, हेल्प डेस्क, व्हीलचेयर, शौचालय, रैंप और पीने के पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पर्याप्त पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed