{"_id":"6a1ef78686aca5bedc023e11","slug":"special-classes-will-be-held-for-mbbs-students-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139120-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमबीबीएस छात्रों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमबीबीएस छात्रों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस बैच 2023 के छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करेगा। इस संबंध में कॉलेज ने नोटिस जारी कर दिया है। कॉलेज कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में आठ से 20 जून तक कक्षाएं होंगी।
नोटिस के अनुसार प्रोफेशनल परीक्षा में बैठने के लिए थ्योरी में 75 फीसदी और प्रैक्टिकल में 80 फीसदी उपस्थिति योग्यता निर्धारित है। छात्रों को दोनों विभागों में से किसी एक की कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं जो छात्र एक विषय में न्यूनतम आवश्यकता पूरी कर चुके हैं वह जरूरत होने पर दूसरे विषय की कक्षाओं में भाग ले सकते हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के बाद अवकाश अवधि में कोई अन्य कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।