{"_id":"6a3975ca3c860df6d30b1721","slug":"sp-cracks-down-on-indiscipline-two-police-personnel-suspended-and-two-spos-discharged-from-service-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113030-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अनुशासनहीनता पर एसपी की सख्ती, दो पुलिसकर्मी निलंबित और दो एसपीओ सेवा से डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अनुशासनहीनता पर एसपी की सख्ती, दो पुलिसकर्मी निलंबित और दो एसपीओ सेवा से डिस्चार्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित तथा दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को सेवा से डिस्चार्ज कर दिया है। सभी मामलों में विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सिटी तावडू में ईआरवी-480 के प्रभारी ईएचसी विजय सिंह को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि 11 जून को गांव पचगांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के दौरान विजय सिंह नृत्य कार्यक्रम के मंच के निकट मौजूद रहा। वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि प्रभावित हुई। इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच उप-पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध नूंह को सौंपी गई है।
दूसरे मामले में थाना सदर तावडू में एमएचसी के पद पर कार्यरत ईएचसी बुरहान को बिना अनुमति पुलिस स्टेशन छोड़ने पर निलंबित किया गया। वह 7 जून की शाम ड्यूटी छोड़कर चले गए और करीब दो दिन 15 घंटे बाद वापस लौटे। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है। इस मामले की जांच डीएसपी फिरोजपुर झिरका को सौंपी गई है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय पुलिस लाइन नूंह रहेगा।
इसके अलावा थाना सदर तावडू में चालक के रूप में तैनात एसपीओ मनोज कुमार को ड्यूटी के दौरान शराब पीकर सरकारी वाहन चलाने और दुर्घटना का कारण बनने के आरोप में सेवा से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं थाना नगीना में तैनात एसपीओ नरसीराम को लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सेवा से हटाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।