फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son who came from Bihar dropped his elderly mother at station

निर्दयी बेटा: सर्दी में बेटे ने बुजुर्ग मां को स्टेशन पर छोड़ा... तीन दिन भूखी-प्यासी भटकती रही, गैर बने सहारा

Tue, 07 Jan 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jan 2025 11:08 PM IST
सार

बुजुर्ग ने बताया कि उसका बेटा करीब 3 दिन पहले बिहार से ट्रेन में लेकर आया था। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो बेटे ने जबरदस्ती ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म की तरफ भेज दिया।

विज्ञापन
Son who came from Bihar dropped his elderly mother at station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर बिहार निवासी एक युवक अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को ट्रेन से उतारकर लापता हो गया। करीब 3 दिन तक भूखी-प्यासी बुजुर्ग महिला स्टेशन के आसपास घूमती रही। जानकारी होने पर यू हेल्प मी संस्था के सदस्य मंगलवार को स्टेशन पहुंचे और बुजुर्ग महिला को गर्म पड़े पहनाए। इसके बाद कस्बे के पास स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचाया। 

विज्ञापन

संस्था के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बुजुर्ग परेशान घूम रही थीं। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जानकारी मिली कि दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बुजुर्ग महिला पिछले कई दिनों से बिना गर्म कपड़े भूखी प्यासी बैठी हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को गर्म कपड़े और जूते पहनाएं। खाना भी खिलाया। बुजुर्ग ने बताया कि उसका बेटा करीब 3 दिन पहले बिहार से ट्रेन में लेकर आया था। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो बेटे ने जबरदस्ती ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म की तरफ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed