फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son-in-law shot his mother-in-law in shalimar bagh delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर दामाद ने सास को मारी गोली, आरोपी बोला- मां-बेटी से हो गया था परेशान

Mon, 17 Jun 2024 06:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jun 2024 06:41 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 12.45 बजे पुलिस को एक युवती ने फोन कर बताया कि बहनोई ने घर में घुसकर उसकी मां को गोली मार दी है। 

विज्ञापन
son-in-law shot his mother-in-law in shalimar bagh delhi
दामान ने सास को मारी गोली - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली के शालीमार बाग के हैदरपुर इलाके में रविवार दोपहर एक युवक ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त नीतू के रूप में हुई है। महिला को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी के मेरठ के कस्तला गांव स्थित घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसका अपनी सास से पैसे की लेन-देन और पत्नी से झगड़े को लेकर विवाद था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 12.45 बजे पुलिस को एक युवती ने फोन कर बताया कि बहनोई ने घर में घुसकर उसकी मां को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून बिखरा हुआ था। छानबीन में पता चला कि घायल महिला नीतू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला बयान देने की हालत में नहीं है। उसकी छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई सुमित ने मां को गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के दौरान एक खोखा बरामद किया और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों से पता चला कि आरोपी सुमित मूलत: मेरठ के कस्तला गांव में रहने वाला वह दक्षिणपुरी स्थित एक होटल में कुक का काम करता है। उसकी शादी नीतू की बड़ी बेटी से छह साल पहले हुई थी और उसका छह माह का बच्चा भी है। पुलिस की एक टीम गठित की गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया था। पुलिस की एक टीम को तुरंत आरोपी के मेरठ स्थित गांव भेजा गया। जहां देर रात पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि शादी के बाद से ही उसका अपनी पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही उसने नीतू को 1.20 लाख रुपये उधार दिए थे। इसमें से उसने कुछ पैसे वापस किए थे और पैसे वापस नहीं कर रही थी। पत्नी के साथ विवाद होने पर वह बेटी का पक्ष लेती थी। कुछ माह पहले उसकी पत्नी उससे अलग रहने लगी थी। बार बार कहने के बावजूद वह वापस नहीं आ रही थी। नीतू अपनी बेटी का साथ देती थी। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। उसने अपनी सास की हत्या करने की साजिश रची। मेरठ से ही वह पिस्टल लेकर आया और उसे गोली मार दी। वहीं सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed