{"_id":"68601196a08333cb92012981","slug":"son-beat-his-father-to-death-in-delhi-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ली जान: पीट-पीटकर पिता को किया जख्मी, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या; परिजन बोले- और लोग भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने ली जान: पीट-पीटकर पिता को किया जख्मी, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या; परिजन बोले- और लोग भी शामिल
Sat, 28 Jun 2025 09:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:30 PM IST
सार
दिल्ली में एक युवक ने पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में और लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित आराम बाग इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (45) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे भानू प्रताप (21) को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में और लोग भी शामिल हैं। पुलिस जानबूझकर उनको बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि विनोद ऑटो चालक थे। उनका बेटा किसी दुकान पर काम करता है। उपायुक्त ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार रात खबर मिली कि आराम बाग स्थित आंबेडकर भवन के पास एक व्यक्ति को बेटे भानू प्रताप व उनकी पत्नी ने पीटा है। पुलिस ने पीड़ित विनोद को एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। देर रात आरोपी भानू को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि उसका अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को झगड़े के दौरान वह पिता को पार्क में ले गया। वहां पहले पिता को बुरी तरह पीटा। बाद में उनके सिर, छाती और चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया। विनोद ने घायल होने के बाद अपनी बहन को कॉल कर सारी बात बता दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन