फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son attacked man who lived at consensual relationship with his mother in delhi

टिंका संग लिव इन में रहने लगी थी मां: आशिकी में डूबी मम्मी के आशिक का बेटे ने किया ऐसा हाल, पहुंच गया अस्पताल

Mon, 02 Dec 2024 06:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि पीड़ित टिंका शाहबाद दौलतपुर का रहने वाला है। वह बगल की दुकान पर डेंटर का काम करता है। वह इलाके में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था। 

विज्ञापन
son attacked man who lived at consensual relationship with his mother in delhi
बेटे ने मां के प्रेमी पर किया जानलेवा हमला - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग ने मां के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मां के साथ संबंध को लेकर आरोपी नाराज था। पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान टिंका के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आठ घंटे बाद पकड़ में आया हमलावर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने वारदात के आठ घंटे बाद आरोपी को इलाके से पकड़ लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिला था टिंका
पुलिस अधिकारी के मुताबिक 30 नवंबर को पुलिस को शाहबाद दौलतपुर मेन रोड बवाना स्थित डेंटिंग की दुकानदार पर कार्यरत एक कर्मचारी पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टिंका को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लेकर गई। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ता देख उसे अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। टिंका बेहोशी की हालत में था और बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने उसके मेडिकल रिपोर्ट और चश्मदीद फैयाज के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

मां के प्रेमी से नाराज था बेटा
चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि पीड़ित टिंका शाहबाद दौलतपुर का रहने वाला है। वह बगल की दुकान पर डेंटर का काम करता है। वह इलाके में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था। इस बात से महिला का नाबालिग बेटा नाराज था। वह कई बार टिंका को चेतावनी भी दी थी। 

छानबीन में जुटी टीम
फैयाज ने बताया कि 30 नवंबर नाबालिग दुकान पर आकर टिंका के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान वह चाकू निकाल कर पीड़ित पर ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की। पुलिस की टीम ने नाबालिग को पकड़ने के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी और एक सूचना पर वारदात के आठ घंटे बाद उसे इलाके से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed