फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Someone shares controversial photo of IAS officer and his daughter on facebook

FB पर लड़की के साथ IAS अफसर की फोटो, बवाल

Tue, 01 Jul 2014 11:54 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
Someone shares controversial photo of IAS officer and his daughter on facebook

गुड़गांव नगर निगम कमिश्नर ने उनकी बेटी का फोटो सोशल मीडिया में डालने और इस पर अश्लील कमेंट लिखने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, फेसबुक और व्हाट्सएप पर पिछले दिनों निगम कमिश्नर प्रवीण कुमार की एक लड़की के साथ फोटो अचानक वायरल हो गई। इसे ढेर सारे लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद फोटो पर कई भद्दे कमेंट भी किए जाने लगे।

विज्ञापन

जनता ही नहीं राजनेता भी कर रहे चर्चा

Someone shares controversial photo of IAS officer and his daughter on facebook

मामले की बात तब अधिक तूल पकड़ते नजर आने लगी, जब मामले में कॉमनमैन के अलावा शहर के राजनेता भी इंट्रेस्ट लेने लगे। दरअसल, अचानक से इस तरह की फोटो आने के बाद खुद प्रवीण कुमार के ऑफिस में भी अधिकारी भी इस बारे में चर्चा कर रहे थे।

इस बीच, निगम कमिश्नर को जानकारी मिलने पर उन्होंने सेक्टर-29 थाना पुलिस में इसकी शिकायत की।

सोशल साइट पर चल रही फोटो वाली लड़की को अपनी बेटी बताते हुए इसे अपलोड करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार,  फोटो को अपलोड करने वाले शख्स की पहचान के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed