फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Some people are becoming the support of hungry animals and birds

कोरोना का प्रभाव : बेजुबानों जानवरों को सहारा बने कुछ लोग

Sat, 11 Apr 2020 07:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Some people are becoming the support of hungry animals and birds
लॉकडाउन में बेजुबान कुत्तों को खाना खिलाते टेकचंद्र - फोटो : अमर उजाला
बेजुबान जानवरों और पक्षियों, यहां तक कि चींटियों के लिए भी कुछ सेवक योद्धा खाने-पानी के इंतजाम में जुटे हैं। उनका प्रयास है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा न रह जाए। कालका पीठ के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी महाराज और उनके सहयोगी नई दिल्ली के पांच चौराहों पर कबूतरों के लिए ज्वार, भुजिया, मूंग और उड़द, कौवों और चील के लिए बेसन के गठिया और गुड़ के सेव, कुत्तों के लिए दूध, डबल रोटी, चूहों के लिए दही-बूरा और चींटियों के लिए आटे का इंतजाम कर रहे हैं। इस काम में सेवा प्रमुख विजय शर्मा के साथ दीपक शर्मा, महेश मखीजा, अतुल अग्रवाल और नमन शर्मा जुटे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले गाजियाबाद से भी इसी तरह की जानकारी मिली थी। सड़कों और गलियों में घूमने वाले इन बेजुबान जानवरों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे में शहर के कई युवा बेसहारा जानवरों को सहारा बन एक नया उदाहरण पेश कर रहे हैं। जानवरों को खाना खिलाना और उनकी देखभाल करना, अब उनकी वर्तमान जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जानवरों के बीमार पड़ने पर वह अपने खर्च पर ईलाज भी करा रहे हैं। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के अशोकनगर में रहने वाले बीटेक छात्र अमन कौशिक लॉकडाउन में इन बेजुबानों के सहारा बनकर सामने आए हैं। रोज क्षेत्र में घूमने वाली गायों और कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। ऐसा ही कुछ एमएमएच में एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र टेकचंद्र लॉकडाउन में सड़कों पर घूमने वाले बेजुबान जानवरों का सहारा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed