{"_id":"5b2c94804f1c1bf67a8b683a","slug":"some-goons-allegedly-trying-to-capture-property-of-40-families-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 परिवारों को जबरन बेदखल करने की कोशिश, संपत्ति पर हो रही कब्जे की कोशिश, पुलिस निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 परिवारों को जबरन बेदखल करने की कोशिश, संपत्ति पर हो रही कब्जे की कोशिश, पुलिस निष्क्रिय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
40 परिवार जिन्हें जबरन किया जा रहा बेदखल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सलारपुर चौकी के पास रहने वाले करीब 40 मजदूर परिवारों ने जबरन बेदखल करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ लोग उनके मकान व आसपास की भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि वह सलारपुर चौकी के पास लगभग 20 वर्ष से परिवार समेत रह रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि उनके परिवारों को प्रोविडंट फंड और ग्रेच्युटी आदि के भुगतान की राशि के बदले ये भूमि मिली थी।
विज्ञापन
इस भूमि पर सभी लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए उनके मकान तोड़कर भूमि कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने चौकी पुलिस से भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
एक परिवार के अपने पैतृक गांव जाने के दौरान उसका घर इन लोगों ने तोड़ना भी शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवारों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।