फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   soldier accused of marriage fraud explains it as rehearsal for wedding delhi news

सिपाही ने चोरी छिपे रचायी तीन शादियां, पकड़ा गया तो बोला, दूल्हे की ड्रेस पहनकर कर रहा था रिहर्सल

Wed, 13 Nov 2019 12:26 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 13 Nov 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
soldier accused of marriage fraud explains it as rehearsal for wedding delhi news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली में सीआरपीएफ की 139 बटालियन में तैनात एक सिपाही ने चोरी छिपे अलग-अलग स्थानों पर तीन शादियां रचायी हैं। वहीं आरोपी सिपाही का कहना है कि उसने तीन शादियां नहीं की है, बल्कि वह शादी की ड्रेस पहनकर रिहर्सल कर रहा था। मामला उजागर होने के बाद तीसरी पत्नी ने भोपाल परिवार न्यायालय में वाद दायर किया है। उसका कहना है कि चार साल बाद उसे मालूम चला कि पति ने पहले भी दो शादियां की हैं। 

विज्ञापन


परिवार न्यायालय में दायर वाद में तीसरी पत्नी ने बताया कि चार साल पहले सीआरपीएफ के सिपाही अमोल अशोक काकड़े से उसकी शादी हुई थी। इस दौरान पति और ससुरालवालों ने यह बात छिपायी थी कि वह पहले से ही शादीशुदा है। चार साल बाद उसे मालूम चला कि उसके पति ने पहले से ही एक नहीं बल्कि दो शादियां कर रखी है। 
विज्ञापन


सच्चाई सामने आने के बाद जब पत्नी ने पति से पूछताछ की और उसे पहले हुई शादियों की फोटो दिखायी तो पति बोला कि मैं तो दूल्हे का ड्रेस पहनकर शादी के लिए रिहर्सल कर रहा था। फिलहाल मामला प्रधान न्यायाधीश आरएन चंद के न्यायालय में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीसरी पत्नी की ओर से बताया गया है कि अमोल अशोक काकड़े ने पहली शादी महाराष्ट्र के मलकापुर निवासी युवती से 2008 में की थी। इस शादी से उसके दो बच्चे हैं। उसके बाद उसने दूसरी शादी मई 2014 में मयूर विहार फेस-3 निवासी युवती से की। फिर सितंबर 2014 में ही उसने भोपाल की युवती से शादी की। आरोप है कि पूरी साजिश में उसके ससुराल वाले भी शामिल हैं।

पत्नी के आरोप

शादी के बाद वह कई बार अपने ससुराल महाराष्ट्र गयी, लेकिन पति और सास-ससुर ने कभी पहले की शादी का जिक्र नहीं किया। उसने बताया कि एक दिन महिला का फोन आया। उसने स्वयं को अमोल की दूसरी पत्नी बताते हुये सच्चाई बयां की। आरोप है कि काउंसलिंग के बाद अमोल ने मामला वापस लेने के लिए बीच सड़क पर मारपीट की। इसके बाद कोलार थाने में धोखे से शादी करने और प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

पति का दावा

वह साबित करे कि मैंने उससे शादी की है- अमोल का कहना है कि मैंने शादी नहीं की है, बल्कि दूल्हे की ड्रेस पहनकर रिहर्सल कर रहा था। मुझे फंसाया जा रहा है। काउंसलर सरिता राजानी ने जब समाज और कानून का आइना दिखाया तो वह चुप हो गया। उसका कहना है कि वह साबित करे कि मैंने इससे शादी की है। जब शादी ही नहीं की तो भरण-पोषण किस बात का देना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed