फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Software engineer beaten to death in Delhi's Nihal Vihar area

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या: दो जुड़वा बच्चे, 60 लाख रुपये का पैकेज; ससुरालियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 22 Aug 2026 02:29 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 22 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पति-पत्नी के मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। 

विज्ञापन
Software engineer beaten to death in Delhi's Nihal Vihar area
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के खूनी अंजाम का भयावह रूप दिखाया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, विनय गुप्ता की उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विनय की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके दो जुड़वा बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार के मुताबिक, मृतक विनय आईटी सेक्टर में काम करता था और उसका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 वर्षीय विनय का का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए शुक्रवार को सुबह ससुराल पक्ष के छह लोग घर आए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने विनय पर हमला कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विनय के ससुराल से छह लोग उसके घर पहुंचे। उस समय विनय की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में मौजूद थे। विनय की मां घर आए मेहमानों के लिए पानी और नाश्ता लेने के लिए गई थी। इसी दौरान कमरे में मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

विनय की मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की। मां ने चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। गंभीर रूप से घायल विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय के पिता ने बताया कि उनका बेटा नोएडा स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो जुड़वा बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा, लेकिन विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बेटे की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही निहाल विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पत्नी, उसके दो भाई समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed