फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smoking on public places would fine rupees 1000.

पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान, लगेगा 1000 जुर्माना

Wed, 14 Jan 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jan 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
smoking on public places would fine rupees 1000.

किशोरों और युवाओं को धूम्रपान से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तंबाकू उत्पादों की खरीद की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने वालों पर 200 रुपये की जगह कम से कम एक हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया है। वहीं, खुली सिगरेट की बिक्री भी पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन


तंबाकू के उत्पादन और इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने धूम्रपान के खिलाफ कानून में संशोधन का प्रस्ताव जनता व संबंधित पक्षकारों की प्रतिक्रिया के लिए पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यमुना में फूलमाला फेंकी, तो 5 हजार का जुर्माना

प्रस्ताव के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक लगाने के लिए सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पाद संबंधी संशोधन विधेयक 2015 में जुर्माना पांच गुना बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि खुदरा सिगरेट स्टिक की बिक्री पर पाबंदी लगाने का प्रमुख कारण सिगरेट स्टिक पर तंबाकू निषेध को लेकर चेतावनी का नहीं लिखा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed