फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smoke filled Noida going from Yamuna Bank Metro coach

दिल्ली मेट्रो के डिब्बे में भरा धुआं, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

Wed, 13 Mar 2019 04:05 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Mar 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Smoke filled Noida going from Yamuna Bank Metro coach
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेन में अचानक धुआं भरने के कारण अफरातफरी मच गई। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन को आनन-फानन में खाली करवाया गया। इस बीच किसी यात्री को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। डीएमआरसी ने ट्रेन को खाली करवाने के बाद लाइन से हटा दिया। फिलहाल तकनीकी टीम ट्रेन में धुआं भरने की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी जा रही ट्रेन के आखिरी कोच में मंडी प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से धुआं भरना शुरू हुआ। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पहुंचने तक ट्रेन में ज्यादा धुआं भर गया। धुआं बढ़ने के कारण यात्री आखिरी कोच से दूसरे कोच की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


इस बीच मेट्रो के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन में धुआं अधिक भरने के बाद यात्रियों को तत्काल ट्रेन खाली करने के निर्देश दिए गए। डीएमआरसी प्रबंधन ने ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से लाइन से हटाकर तकनीकी जांच के लिए यमुना बैंक डिपो भेज दिया। ट्रेन को ट्रैक से हटाये जाने के दौरान लाइन पर कुछ देर तक मेट्रो ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से दहशत में आए यात्री
मेट्रो के आखिरी कोच में धुआं निकलने के बाद यात्रियों में दहशत की स्थिति पैदा हो गई । उन्होंनेे  सोशल मीडिया के जरिये शिकायतें भी कीं। ट्रेन में हुई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी देर तक दूसरी मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। दूसरी मेट्रो के आने तक अक्षरधाम मंदिर पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।


धुआं घुसने की कारणों की जांच शुरू
 डीएमआरसी का कहना है कि फिलहाल ट्रेन में धुआं घुसने के कारणों के बारे में पता नहीं लग सका है। तकनीकी टीम ट्रेन की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही ट्रेन में धुंआ घुसने के कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed