फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smog tower was closed in Connaught Place Delhi

Delhi: नवंबर में चालू हुआ स्मॉग टॉवर किया गया बंद, मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- दिल्ली पर थोपी गई बुरी व्यवस्था

Sun, 07 Jan 2024 02:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jan 2024 02:22 PM IST
सार

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टॉवर को बंद कर दिया गया है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'आज दिल्ली में इतनी बुरी व्यवस्था थोप दी गई है कि सभी अधिकार चंद अधिकारियों के हाथ में दे दिए गए हैं।'
 

विज्ञापन
Smog tower was closed in Connaught Place Delhi
स्मॉग टावर पर बोले मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टॉवर को बंद कर दिया गया है। कथित तौर पर वेतन में देरी के कारण इसके संचालन के लिए जिम्मेदार कर्मियों द्वारा इसे बंद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को इसकी मरम्मत करने और इसे चालू करने का निर्देश देने के बाद पिछले साल नवंबर में इसे चालू किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'आज दिल्ली में इतनी बुरी व्यवस्था थोप दी गई है कि सभी अधिकार चंद अधिकारियों के हाथ में दे दिए गए हैं। उन अधिकारियों ने पहले स्मॉग टावर चलने नहीं दिया। कोर्ट से फटकार लगी तो स्मॉग टावर चलाया गया, वरना उससे पहले अधिकारी फाइल पर लिख रहे थे कि इसे चलाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अब अधिकारी मंत्रियों के निर्देश पर काम नहीं कर रहें हैं। अधिकारियों को पता है कि वे मंत्रियों के निर्देशों की अवहेलना करेंगे तो हमारा कुछ नहीं होगा। ऐसे में अव्यवस्था फैल रही है। ये केंद्र सरकार द्वारा जान बूझकर फैलाई जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed