फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart, the electric

स्मार्टनेस को बिजली का ‘झटका’ भी

Mon, 01 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Smart, the electric
स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर हुए गाजियाबाद की स्मार्टनेस को बिजली का भी ‘झटका’ लगा। स्मार्ट सिटी प्रपोजल में केंद्र सरकार ने तीन साल के दौरान हुए डेवलपमेंट में बिजली आपूर्ति की डिटेल भी मांगी थी।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पूछा था कि शहर में बिजली की उपलब्धता मांग के अनुरूप है या नहीं और कटौती को खत्म करने के लिए कितने संसाधन जुटाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे सरकार की मंशा गाजियाबाद के पास अपने बिजली संसाधनों की स्थिति जानना तो था ही यह अंदाजा लगाना भी था कि भविष्य में यहां बिजली के कितने संसाधन जुटाने पड़ेंगे और इसके लिए फंड की व्यवस्था कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद की विद्युत व्यवस्था की हालत हर साल गर्मियों में लोगों के सामने आ जाती है। शहर में सिर्फ बिजली की उपलब्धता की कमी ही नहीं हैं, संसाधनों की भी बड़ी कमी हैं।

हालात यह है कि पॉश और जीडीए द्वारा विकसित कालोनियों को छोड़ दें तो बाकी अधिकांश कालोनियों में बिजली के पोल की संख्या भी पूरी नहीं हैं। बिजली की उपलब्धता और सब-स्टेशनों की कमी से 8 से 10 घंटे की कटौती हो जाती है।

सिर पर मंडरा रहे तार 
स्मार्ट सिटी की दौड़ में जिन हाईटेक और आर्थिक संपन्न शहरों से गाजियाबाद की प्रतिस्पर्धा रही, बिजली व्यवस्था में उनसे कहीं ज्यादा पीछे है यह शहर। पुणे, सूरत जैसे शहरों में जहां अंडरग्राउंड केबलिंग हैं।

वहीं गाजियाबाद में ओवरहेड तारों को भी व्यवस्थित नहीं किया गया। बिजली के पोल की कमी के चलते बांस-बल्लियों के सहारे लटके तार सिर पर ‘मौत’ बनकर मंडराते रहते हैं।

1400 मेगावाट की मांग
तेजी से बढ़ती आबादी वाले शहर गाजियाबाद में बिजली की मांग भी इतनी ही तेजी से बढ़ रही है। उद्योग, मॉल्स-मल्टीप्लेक्स और दिनों दिन बन रही रेजिडेंशियल सोसायटियों के चलते बीते साल गर्मियों में यहां बिजली की मांग 1500 मेगावाट से ज्यादा पहुंच गई थी।


इसके सापेक्ष सप्लाई सिर्फ 960 मेगावाट प्रतिदिन हो पाई। यानी 515 मेगावाट बिजली की कमी रही। इसके चलते रोजाना 8 से 10 घंटे की कटौती की गई थी।

सब-स्टेशनों की कमी
गाजियाबाद में आबादी के बढ़ने की वजह से ही सब-स्टेशनों की कमी भी बढ़ रही है। गाजियाबाद में फिलहाल 33 केवी के 43 सब-स्टेशन हैं। गाजियाबाद में अभी भी 30 से ज्यादा सब-स्टेशनों की कमी हैं। पावर कारपोरेशन 21 सब-स्टेशनों के निर्माण पर काम कर रहा है।

एक साल में ये तैयार हो जाएंगे। कारपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसमिशन के 14 सब-स्टेशनों की कमी हैं। इन पर भी कारपोरेशन प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed