फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart deployment results in 27% reduction in traffic congestion, 50% relief in Civil Lines

Delhi NCR News: सूझबूझ भरी तैनाती से ट्रैफिक जाम में 27% कमी, सिविल लाइंस में 50% राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
- बेहतर प्रबंधन, सख्ती और निगरानी से मिली सफलता, कई सर्किलों में हालात सुधरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज ने बिना किसी बड़े बदलाव के सिर्फ बेहतर रणनीति और सूझबूझ के साथ काम करते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जाम से जुड़ी शिकायतों में कुल 27 फीसदी की गिरावट आई है।सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता के अनुसार, जनवरी-मार्च 2025 में जहां 1378 शिकायतें दर्ज हुई थीं, वहीं 2026 में यह संख्या घटकर 1007 रह गई। सबसे अधिक सुधार सिविल लाइंस सर्किल में देखने को मिला, जहां जाम की समस्या में 50 फीसदी तक कमी आई है। कोतवाली और दरियागंज में भी 49 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पहाड़गंज, तिमारपुर और करोल बाग जैसे इलाकों में औसतन 25 फीसदी राहत मिली है।

इस दौरान पुलिस ने बेहतर तैनाती, गलत पार्किंग पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक सिग्नल प्रबंधन और डायवर्जन जैसे उपाय अपनाए। हालांकि कमला मार्केट और सदर बाजार में भीड़ और निर्माण कार्य के कारण जाम की शिकायतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इन इलाकों में विशेष रणनीति अपनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed