{"_id":"6c0a0dea52af1c60d1a99eb3c8f8d6aa","slug":"smart-city-reducing-suggestions-competition-link-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी: सुझाव मिले कम, प्रतिस्पर्धा हुई कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी: सुझाव मिले कम, प्रतिस्पर्धा हुई कड़ी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सुझावों के मामले में गाजियाबाद यूपी के अन्य शहरों से भले पिछड़ गया हो, लेकिन अब भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल के जरिए स्मार्ट सिटी में जगह बनाने का माद्दा रखता है।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि बेहतर एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) तैयार कर गाजियाबाद न केवल मजबूत दावेदारी पेश करेगा, बल्कि पहले चरण के 20 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल भी होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को निगम अधिकारियों ने कंसलटेंट फर्म के अधिकारियों के साथ बैठक कर एससीपी बनाने का काम आगे बढ़ाया। 6-7 दिसंबर तक एससीपी तैयार हो जाएगा।
हालांकि पब्लिक से सुझाव कम मिलने की वजह से अब गाजियाबाद के लिए पहले चरण के स्मार्ट सिटी की सूची में बने रह पाना आसान नहीं होगा। गाजियाबाद को महज 25100 सुझाव मिले हैं।
विज्ञापन
भोपाल, इंदौर और यूपी के ही सहारनपुर, मुरादाबाद उसे कड़ी टक्कर देंगे। पब्लिक सुझाव के लिए नगर निगमों को 16 अंक मिलने हैं। ऐसे में कम सुझाव वाले शहरों को अंक कम मिलेंगे।
सभी शहरों के स्मार्ट सिटी प्रपोजल का आकलन केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय अपने मानकों पर करेगा। ऐसे में अब संभावना है कि गाजियाबाद को पब्लिक सुझाव के लिए अंक पूरे नहीं मिल सकेंगे। ऐसे में अब एससीपी पर सारा दारोमदार होगा।