{"_id":"4b0b2bb29e6a82d45203c991eaeaa459","slug":"slums-will-raise-their-voice-against-displacement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापन के विरोध में प्रदर्शन करेंगे झुग्गीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापन के विरोध में प्रदर्शन करेंगे झुग्गीवासी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्थापन के डर के साये में जी रहे कई झुग्गी वालों ने एकत्र होकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को नगर निगम सभागार के बाहर एसी नगर, किसान मजदूर कॉलोनी, प्रेम नगर, गायकवाड़ कॉलोनी और आजाद नगर के लोग मिलकर प्रदर्शन करेंगे।
सभागार में ग्रिवेंस कमेटी की बैठक होनी है। इस समय निगम प्रशासन का पूरा ध्यान एसी नगर इलाके को स्लम मुक्त बनाने पर है।
इसके लिए निगम ने डेवलपर्स से 27 दिसंबर तक निविदाएं मांगी हैं।फरीदाबाद स्लम पुनर्वास विकास परिषद् के संयोजक ओपी धामा ने बताया कि उनसे कई झुग्गीवासियों ने संपर्क किया है।
इसलिए वे सबको एक साथ लेकर कमेटी की बैठक में पहुंचेंगे। धामा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने झुग्गियों को उजाड़ने से पहले वहां रहने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
लेकिन प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है। इन लोगों को हटाने के बाद फ्लैट बनाने और उन्हें आवंटित करने की बात कही जा रही है। लेकिन फ्लैट बनने में कई वर्ष लग सकते हैं तब तक जनता कहां रहेगी।