फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Slogans written in support of Khalistan on metro pillar

Delhi NCR News: मेट्रो पिलर पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नारे को मिटा दिया। पंजाबी बांग थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। पिलर पर काले रंग से दिल्ली बनेगा खालिस्तान और जिंदाबाद लिखा हुआ था। साथ ही उसपर पीले रंग का पेंट किया गया था। पुलिस टीम ने तुरंत नारे को मिटा दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बाबत पंजाबी बाग थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए कई टीम गठित कर दी है। पुलिस टीम ने मेट्रो स्टेशन पर और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed