फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six storey building sealed with weaker pillar after Shahberi Building Collapse

कमजोर पिलर से झुकी छह मंजिला इमारत सील, खाली कराई गई तीन और बिल्डिंगें

Sat, 21 Jul 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 21 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Six storey building sealed with weaker pillar after Shahberi Building Collapse
building sealed

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को शाहबेरी गांव में छह मंजिला इमारत को सील कर दिया। पिलर कमजोर होने के कारण इमारत जेपी हाइट्स की बिल्डिंग एक ओर झुक गई है। इमारत के कभी भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। सील करने से पहले बिल्डिंग के एक फ्लैट में रह रहे परिवार और एक मजदूर के परिवार को बाहर निकाला गया। वहीं शाम को पुलिस ने आसपास की तीन और बिल्डिंगों को भी खाली करा दिया है। इन तीनों बिल्डिंग में कुल 35 परिवार रह रहे थे। 

विज्ञापन


शाहबेरी में मंगलवार रात को हुए हादसे के बाद से क्षेत्र की अन्य बिल्डिंगों के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे थे। इस बीच कुछ लोगों ने जेपी हाइट्स बिल्डिंग की प्रशासन और प्राधिकरण से शिकायत की। बिल्डिंग के पिलर में दरार आ गई है। कई पिलर झुक गए हैं। जिनको मजबूती देने के लिए लोहे की चादर से सपोर्ट दिया गया है। बेसमेंट में भी पिलर की हालत काफी बेकार है। 
विज्ञापन


इस कारण यह बिल्डिंग हल्की झुक गई है। बिल्डिंग के कभी भी गिरने की आशंका है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में एक फ्लैट खरीदार जितेंद्र अपने परिवार व भाई वीरेंद्र के साथ रह रहे थे। जबकि, एक मजदूर परिवार नीचे रहता था। प्राधिकरण ने पुलिस की मदद से दोनों परिवार को बाहर निकाला। फ्लैट मालिक को घर खाली करने का नोटिस भी दिया गया है। खाली होने के बाद प्राधिकरण ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six storey building sealed with weaker pillar after Shahberi Building Collapse
building sealed


वहीं पूरे दिन बारिश की वजह से सील की गई जेपी हाइट्स बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर गया। जिससे बिल्डिंग के गिरने का खतरा बढ़ गया। इसे देखते हुए बिसरख पुलिस मौके ने आसपास की तीन बिल्डिंगों को खाली कराया लिया। पुलिस ने आसपास की जीके होम्स वन, सिद्धार्थ अपार्टमेंट बिल्डिंग को खाली कराया है। यहां करीब 30 परिवार रह रहे थे। जबकि, एक दो मंजिला मकान को भी खाली कराया है। आशंका जताई जा रही है कि अगर जेपी हाइट्स बिल्डिंग गिरी तो आसपास की बिल्डिंग भी चपेट में आ सकती हैं।  

एक मंजिल पर है सात फ्लैट 
जेपी हाइट्स बिल्डिंग छह मंजिला है। एक मंजिल पर सात फ्लैट हैं। कुल 42 फ्लैट में से करीब 10 बिक चुके हैं। एक खरीदार जितेंद्र ने फ्लैट में रहना भी शुरू कर दिया था। जबकि त्रिपाठी परिवार 20 जुलाई को शिफ्ट होने वाला था। इस दौरान शाहबेरी में हादसा हो गया। जिसके बाद त्रिपाठी परिवार यहां शिफ्ट नहीं हुआ। 

एक घंटे में खाली करने के आदेश से गरमाया माहौल
जेपी हाइट्स के पास स्थिति सिद्धार्थ अपार्टमेंट और जीके होम्स वन में रहने वाले करीब 30 परिवार अपने-अपने फ्लैट में थे। शाम को पुलिस वहां पहुंची और एक घंटे में फ्लैट खाली करने का आदेश दिया। यह सुनकर सभी परिवार चौंक गए और इसका विरोध किया। इससे माहौल गरमा गया। बाद में पुलिस ने बिल्डिंग गिरने का खतरा बताकर लोगों को किसी तरह समझाया। 

बारिश के बाद हुआ जलभराव

Six storey building sealed with weaker pillar after Shahberi Building Collapse
building sealed
बारिश के बाद हुआ जलभराव
तेज बारिश के कारण बिल्डिंगों के आसपास पानी जलभराव हो गया है। दरअसल, जिस जगह पर इन इमारतों को बनाया गया है, वहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण सड़कों पर पानी जलभराव हो गया है। लगातार बारिश से सील की गई जेपी हाइट्स बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर गया है।

पुलिस ने एक घंटे में मकान खाली करने का आदेश दिया। तेज बारिश के बीच मकान खाली करना मुश्किल था। अपना घर छोड़कर किराये का घर तलाश करने में समय लगता है। पुलिस ने कोई डेडलाइन भी नहीं दी कि कब तक जेपी हाइट्स बिल्डिंग को गिरा दिया जाएगा। - अभिनव खेर, निवासी सिद्धार्थ अपार्टमेंट । 
 
चानक घर खाली करने का आदेश समझ नहीं आया। अगर इतनी जल्दी थी तो पुलिस प्रशासन को कोई विकल्प तो देना चाहिए था या फिर शिफ्ट होने का कुछ समय दिया जाता। - वेद मिश्रा, निवासी सिद्धार्थ अपार्टमेंट ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed