फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six-storey building on a 22-yard plot in Sundar Nagari tilts.

Delhi NCR News: सुंदर नगरी में 22 गज पर बनी छह मंजिला इमारत झुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी ने खाली कराने के दिए निर्देश, आसपास के मकानों पर मंडरा रहा खतरा, तकनीकी जांच के बाद मरम्मत या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में महज 22 गज के भूखंड पर बनी छह मंजिला इमारत के झुकने से आसपास के मकानों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम (एमसीडी) ने एहतियातन पूरी इमारत को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक भवन में किसी भी व्यक्ति के रहने पर रोक रहेगी।
शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इमारत में झुकाव और दरारें आने की सूचना मिलने के बाद संबंधित कनिष्ठ अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया। उस समय भवन बंद था। हालांकि, बाहरी संरचना के निरीक्षण में पाया गया कि छह मंजिला इमारत आसपास के मकानों की ओर झुकी हुई है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एमसीडी ने भवन मालिक को परिसर तत्काल खाली कराने का आदेश दिया है। साथ ही, किसी योग्य इंजीनियर की देखरेख में इमारत की दरारों और संरचनात्मक कमजोरियों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तकनीकी रिपोर्ट में भवन को मरम्मत योग्य नहीं पाया जाता है या उसे जर्जर घोषित किया जाता है, तो मालिक को अपने खर्च पर इमारत ध्वस्त करानी होगी। कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित रिपोर्ट और दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोलीं- सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही
क्षेत्रीय पार्षद मोहिनी जीनवाल ने बताया कि इमारत को एहतियातन पूरी तरह खाली करा लिया गया है। इस छह मंजिला इमारत को गिराने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। भवन पुराना है और मौके पर कोई नया निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed