फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six miscreants of mobile snatching gang arrested in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में फोन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश: छह बदमाश गिरफ्तार, 26 मोबाइल मोबाइल बरामद; ऐसे करते थे लूट

Fri, 18 Jul 2025 04:29 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 04:29 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने निहालदेव पार्क से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के पास से 26 चोरी-लूट के मोबाइल, तीन अवैध चाकू, एक चोरी की बाइक और 900 रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन
Six miscreants of mobile snatching gang arrested in Greater Noida
फोन स्नैचिंग गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फोन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को निहालदेव पार्क से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के मोनू सिंह (22), सिवान बिहार के साहिल उर्फ फरियाज (20), महोबा के जग्गू उर्फ मोहित (19), रोहताश (बिहार) के गोलू कुमार (21), बुलंदशहर के रवि सिंह (20), हापुड़ के अरुण के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी और लूट के 26 मोबाइल, तीन अवैध चाकू, दिल्ली से चोरी की बाइक, लूट के मोबाइल को बेचने के बाद बचे मिले 900 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी पिछले छह माह 50 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को एक व्यक्ति और उसके साथी का मोबाइल फोन साईट-5 क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर लूट लिया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई ती। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी और लूट के कुल 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी उन घरों को निशाना बनाते थे जहां पर किरायेदार रहते थे। आरोपी उस वक्त वारदात को अंजाम देते थे जब पीड़ित अपने घर का दरवाजा खोलकर या छत पर सोने के लिए जाता था। इस दौरान आरोपी पीड़ित के घर में व चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित तीन मुकदमे कासना कोतवाली में दर्ज है। वहीं एक मुकदमा दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर बेचते थे लूट के मोबाइल
आरोपी राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर सस्ते दाम पर दो से तीन हजार रुपये में मोबाइल बेच देते थे। गिरोह का सरगना मोनू है। ज्यादातर आरोपी बेरोजगार हैं। जो अपना जेब खर्च चलाने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी शाम के समय और रात के समय सुनसान जगह पर फैक्ट्री व कंपनी कर्मचारियों को हथियार की दम पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 


आरोपी लुक्सर, खानपुर, डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में किराए पर रहते थे। मौका पाकर स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जो मोबाइल आरोपियों के पास से मिले हैं। उनके आईएमईआई नंबर के आधार पर उन मोबाइल के असल मालिकों की तलाश की जा रही है। आरोपियों से मोबाइल खरीदने वाले लोगों को भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed