फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sisters in law beat up sister in law for not getting Rs 21000 as Shagun In Delhi

ये कैसा शगुन: रक्षाबंधन पर 21 हजार रुपये नहीं मिलने पर तीन ननदों ने मिलकर भाभी को पीटा, पीड़िता एम्स में भर्ती

Mon, 04 Sep 2023 01:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

आरोप है कि पीड़ित महिला ने जब पुलिस को इसकी सूचना देने की कोशिश की तो अन्य महिला रिश्तेदारों ने भी उसकी पिटाई कर दी है। हालात ऐसे हो गए कि महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
sisters in law beat up sister in law for not getting Rs 21000 as Shagun In Delhi
रक्षाबंधन। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के मौके पर शगुन को लेकर एक घर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ गई। तीन ननदों ने मिलकर अपनी भाभी की पिटाई कर दी। घटना मैदानगढ़ी इलाके की है महिला को उसकी ननदों ने इस कदर पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी ननद 21 हजार रुपये शगुन दिए जाने की मांग कर रही थी। 

विज्ञापन

 

आरोप है कि पीड़ित महिला ने जब पुलिस को इसकी सूचना देने की कोशिश की तो अन्य महिला रिश्तेदारों ने भी उसकी पिटाई कर दी है। हालात ऐसे हो गए कि महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैदानगढ़ी इलाके में एक महिला रहती है और वो नर्सिंग का काम करती है। रक्षाबंधन के मौके पर उसके पति की बहनें अपने भाई को राखी बांधने घर आईं थीं। 

विज्ञापन

 

पहले राखी बांधने को लेकर बहस हुई और फिर ननदों ने 21-21 हजार रुपये शगुन अपने भाई से मांगा। इसी को लेकर महिला का अपनी ननदों से विवाद शुरू हो गया।  बात इतनी बढ़ गई कि शगुन नहीं मिलने पर ननदों ने अपनी भाभी की पिटाई शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद जब पीड़ित महिला पुलिस को फोन करने लगी तो घर की अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed