फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister in law bit sister in law s private parts with her teeth during a fight In Delhi

भाभी बनी हैवान: कपड़े सुखाने को लेकर ननद से भिड़ी, दांत से निजी अंग को काटकर किया अलग... भाई ने भी बर्बरता की

Fri, 30 Aug 2024 02:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Aug 2024 02:42 PM IST
सार

पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन
Sister in law bit sister in law s private parts with her teeth during a fight In Delhi
युवती से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक भाभी ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। मामले में भाभी ने अपनी 22 वर्षीय ननद के स्तन का एक बड़ा हिस्सा दांत से काटकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं उसके सगे भाई ने भी बहन को जल्लादों की तरह पीटा। पीड़िता दर्द से छटपटाने लगी तो फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल, कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद में पीड़िता को पहले भाई ने पीटा। इसके बाद भाभी ने जमीन पर गिराकर उसके स्तन के हिस्से को दांत से काटकर अलग कर दिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर आरोपी भाई व भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि गत 23 अगस्त की शाम को उसने कपड़े सुखाने के लिए दरवाजे पर डाले थे। इस बात पर उसकी भाभी ने ऐतराज किया।

विज्ञापन

वह कपड़े उतार कर फेंकने लगी। ननद ने इसका विरोध किया तो उसने अपने पति को बुलाकर बहन को पीटने के लिए कहा। पत्नी की बात सुनकर भाई ने बहन कई थप्पड़ मारे और उसे जमीन पर गिराकर उसके पेट में लात मारी। इस बीच आरोप है कि भाभी उसके ऊपर चढ़कर बैठ गई। उसने दांतों से उसके स्तन का कुछ हिस्सा काटकर अलग कर दिया।

शोर-शराबा हुआ तो पीड़िता को दोनों बड़ी भाभी वहां पहुंचीं और उसे छुड़ाया। बाद में पीड़िता को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया। इलाज के बाद जब पीड़िता बयान देने की हालत में हुई तो उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी भाई व भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed