फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia on notice to the ACB of Kapil attack, said they were mad

सिसोदिया को नोटस पर कपिल का एसीबी पर हमला, कहा वे पगला गए हैं

Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sisodia on notice to the ACB of Kapil attack, said they were mad
कपिल मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली महिला आयोग भर्ती घोटाले में पूछताछ के लिए एसीबी की ओर से उपमुख्यमंत्री को भेजे गए नोटिस पर जल मंत्री कपिल मिश्रा ने बीजेपी पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


मिश्रा ने ब्लॉग लिखकर कहा है कि मनीष सिसोदिया को नोटिस भेजने का मतलब है कि भ्रष्टाचारियों की लंका में खलबली मची है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा है कि सिसोदिया को एसीबी का नोटिस आया है।
विज्ञापन

 
अभी तक एसीबी जो कुछ भी कर रही थी मजाक जैसा लग रहा था, लेकिन डिप्टी सीएम को नोटिस भेजने के बाद लगता है वह पगला गए हैं। उन्होंने कहा कि एसीबी को अपनी विश्वसनीयता खत्म करने की जल्दी में लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'उन्हें डर है कि कहीं दिल्ली के स्कूल अच्छे न हो जाए'

Sisodia on notice to the ACB of Kapil attack, said they were mad
कप‌िल म‌िश्रा

मिश्रा ने कहा कि जिनके इशारे पर यह हो रहा है, उन्हें डर है कि कहीं दिल्ली के स्कूल अच्छे न हो जाए। सिसोदिया जिस ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम कर रहे हैं, उससे सिर्फ बेईमान डरेगा। 

जिनके काले धंधे और लूट की दुकान हैं वह डरेंगे। जल मंत्री ने कहा कि एसीबी को पता होना चाहिए कि जिसके लिए वह काम कर रहे हैं, वह हमेशा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। हम केस मुकदमे से नहीं डरते। 

डर गया है विरोधी खेमा
कपिल मिश्रा ने आगे लिखा है कि अब लोग कहते हैं कि जब एसीबी किसी के पीछे पड़ जाए तो समझ लीजिए की उसने कांग्रेस और बीजेपी का कोई घोटाला पकड़ लिया है। एजेंसी उन्हें बचाने निकल पड़ी है। वह डरे हुए हैं कि कहीं दिल्ली का मॉडल गुजरात, गोवा और पंजाब का मॉडल न बन जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed