फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sir... even after 15 days, only one out of every eight forms is online.

Delhi NCR News: एसआईआर... 15 दिन बाद भी हर आठ में सिर्फ एक फॉर्म ही ऑनलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
98.57% मतदाताओं तक पहुंचे गणना फॉर्म, लेकिन डिजिटाइजेशन सिर्फ 12.17 प्रतिशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के 15 दिन पूरे होने तक चुनाव आयोग घर-घर गणना फॉर्म पहुंचाने में लगभग लक्ष्य हासिल कर चुका है, लेकिन इन्हें ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज करने की रफ्तार अब भी धीमी है। हर आठ में सिर्फ एक फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाया है।
14 जुलाई रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 1,45,10,298 मतदाताओं में से 1,43,02,626 यानी 98.57 प्रतिशत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इसके मुकाबले केवल 17,66,553 फॉर्म ही ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किए गए, जो कुल मतदाताओं का 12.17 प्रतिशत हैं। यानी करीब 1.25 करोड़ फॉर्म अभी डिजिटाइज होने बाकी हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इस विशेष अभियान के लिए 30 जून से 29 जुलाई तक का समय निर्धारित किया है। जिलों की बात करें तो आउटर नॉर्थ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे है। यहां 25.25 प्रतिशत फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम जिले में 17.63 प्रतिशत, सेंट्रल नॉर्थ में 15.41 प्रतिशत, नॉर्थ में 14.70 प्रतिशत और पश्चिम जिले में 14.61 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। दूसरी ओर ओल्ड दिल्ली (7.22 प्रतिशत), पूर्वी दिल्ली (7.25 प्रतिशत) और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (7.90 प्रतिशत) जैसे जिलों में डिजिटाइजेशन की रफ्तार सबसे धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि फॉर्म वितरण के मामले में अधिकांश जिले 98 से 100 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं। नई दिल्ली जिले में सभी पात्र मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाने का दावा किया गया है, जबकि उत्तर-पूर्व, मध्य, पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और अन्य अधिकांश जिले भी 99 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुके हैं। केवल उत्तर-पश्चिम जिला 94.36 प्रतिशत के साथ अपेक्षाकृत पीछे है।

-------

एसआईआर की स्थिति (14 जुलाई, रात 8 बजे तक)

--कुल मतदाता : 1,45,10,298

--वितरित फॉर्म : 1,43,02,626 (98.57%)
--ऑनलाइन दर्ज फॉर्म : 17,66,553 (12.17%)
--अभी डिजिटाइज होने बाकी : करीब 1.25 करोड़ फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed