अकेली महिला देख पड़ोसी ने की शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक मकान में जा घुसा और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ और पुलिस के समक्ष शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बारे में पीड़िता ने परिजनों को बताई। वे शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर गए तो उन्होंने महिला के परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जिनमें एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास की और सात पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घर पर कोई नहीं था तो घर में घुस आया पड़ोसी
जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली में एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार देर शाम को घर पर अकेली थी और परिजन अहाते पर बैठे थे।
देर शाम को अकेला पाकर पड़ोसी रिंकु उनके घर में घुस गया। आरोपी युवक ने घर में घुसकर पहले तो छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला ने युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उसको कई स्थान पर काट लिया जिससे जख्म बन गए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।
पड़ोसियों के आने की आवाज सुनकर भाग गया आरोपी
पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर कहा कि वह मदद के लिए आ रहे हैं। यह सुनकर आरोपी युवक भाग लिया और जाते-जाते आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा।
पीड़िता ने इस बात की जानकारी जब परिजनों को दी तो वह युवक की शिकायत लेकर उसके घर गए तो उन्होंने महिला के परिजनों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी और मारपीट करके कई लोगों को घायल कर दिया।
इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। सीओ अजय कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।