फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singer sonu nigan banned by zee network

बस एक ट्वीट के कारण गायक सोनू निगम पर लगा दिया बैन

Wed, 29 Apr 2015 05:46 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Singer sonu nigan banned by zee network

मशहूर सिंगर सोनू निगम को अपने एक साथी के पक्ष में ट्वीट करने की सजा मिली है। चौंकाने वाली बात ये है कि यह सजा उन्हें किसी सरकार या पुलिस ने नहीं बल्कि एक मीडिया संस्‍थान ने दी है।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल की मानें तो जीटीवी नेटवर्क ने सोनू निगम को अपने चैनल पर बैन कर दिया है। चैनल ने कहा है कि वह सोनू निगम के साथ न तो किसी तरह का करार करेगें और न ही उनका कोई म्यूजिक खरीदेंगे।
विज्ञापन


असल में सोनू निगम के साथ ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के पक्ष में एक ट्वीट कर दिया था। नीचे पढ़िए पूरा ट्वीट...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुमार विश्वास के 'लटक गया' पर हंगामा

Singer sonu nigan banned by zee network

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजस्‍थान के किसान गजेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद जीटीवी ने अपने चैनल में एक वीडियो चलाया था‌ जिसमें कुमार विश्वास को 'लटक गया' कहते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनू निगम ने अपने ट्वीट अकांउट पर लिखा कि मैं राजनीति से बहुत दूर हूं लेकिन मैं मानता हूं कि मेरे कवि मित्र कुमार विश्वास के लिए जरूरी है कि पूरा सच सामने आए।

सोनू निगम के इस ट्वीट के बाद जीटीवी ने सोनू निगम को न सिर्फ अपने चैनल पर बैन करने की घोषणा कर दी बल्कि उनके म्यूजिक खरीदने से भी इनकार कर दिया।

टॉप ट्रेंड में आया सोनू निगम का ट्वीट

Singer sonu nigan banned by zee network

दिलचस्प बात ये है कि सोनू निगम के बैन की इस घटना की मीडिया में भले ही बात न हो रही हो लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इसे लेकर बहस शुरु हो गई है।

फिलहाल #IStandWithSonuNigam का टैग ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीतकार विशाल डाडलानी ने ट्वीट कर कहा है कि सोनू निगम जैसे प्रतिभाशाली कलाकार को अपनी बात कहने के लिए बैन कर देना बेहद शर्मनाक है।

बड़े नाम के अलावा इस ट्रेंड के अंर्तगत और भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सोनू निगम की बात से अपनी सहमति जता रहे हैं और जीटीवी के बैन करने की कार्रवाई से असहमति देते हुए देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed