फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singapore Airlines flight emergency landing in delhi indira gandhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिंगापुर से आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों की अटकी सांसें

Thu, 09 May 2019 08:26 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Singapore Airlines flight emergency landing in delhi indira gandhi airport
फाइल फोटो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 228 यात्री सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


सिंगापुर से आ रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विमान संख्या एसक्यू 406 के पायलट ने तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर विमान को उतारने में असमर्थता जताई। 
विज्ञापन


चालक ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इमजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। एयरपोर्ट के रनवे संख्या 28 पर तत्काल आपात स्थिति घोषित की गई। आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान को रनवे पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार, परेशानी विमान के नोजव्हील में थी। यह विमान के अगले भाग का चक्का होता है, जिससे रनवे पर उतरने में मदद मिलती है। कई बार यह लैंडिंग के दौरान खुल नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed